Skip to main content

DlightNews

*गोरखपुर...स्‍व. जमुना निषाद की पुण्‍यतिथि पर जुटे सपा कार्यकर्ता, सपा की सरकार बनाने का लिया संकल्‍प*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*

गोरखपुर19 नवम्बर 2021 यूपी के पूर्व मंत्री स्‍व. जमुना निषाद की पुण्‍यतिथि पर उनके पैतृक गांव खुटहन में श्रद्धांजलि सभा काआयोजन किया गया। इस अवसर पर जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने ये संकल्‍प लिया कि वे भाजपा की सरकार को हटाकर सपा की सरकार बनवाएंगे। इसके साथ ही सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को फिर से मुख्‍यमंत्री बनाने का संकल्‍प लिया।गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के खुटहन खास गांव में सैकड़ों की संख्‍या में सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे। पूर्व मंत्री और सपा नेता रहे स्‍व. जमुना निषाद की 11वीं पुण्‍यतिथि पर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर पुष्‍प अर्पित कर उन्‍हें याद किया। स्‍व. जमुना निषाद की धर्मपत्‍नी और पिपराइच की पूर्व विधायक राममती निषाद की ओर से पुण्‍यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्‍व. जमुना निषाद के पुत्र अमरेन्‍द्र निषाद ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे नेताओं का स्वागत किया नेताओं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय जमुना निषाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम की अध्यक्षता बेचन निषाद तथा संचालन संजय यादव ने किया सपा के विधान परिषद सदस्‍य राजपाल कश्‍यप ने मुख्‍य अति‍थि के रूप में उपस्थित होकर सपा के कार्यकर्ताओं को संकल्‍प दिलाया कि वे 2022 के विधानसभा चुनाव में वे सपा की सरकार बनाएंगे और भाजपा को हराकर रहेंगे। इसके साथ ही राष्‍ट्रीयअध्‍यक्ष अखिलेश यादव कोमुख्‍यमंत्री बनाएंगे.एमएलसी राजपाल कश्‍यप ने कहा कि भाजपा की सरकार का सफाया 2022 के विधानसभा चुनाव में करेंगे. उन्‍होंने कहा कि स्‍व. जमुना निषाद की पुण्‍यतिथि पर ये संकल्‍प सपा कार्यकर्ताओं ने लिया है। उन्‍होंने कहा कि यूपी की जनता सपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्‍होंने कहा कि सपा की विजय यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा है।अखिलेश यादव की विजय यात्रा में सुबह से शाम और रात तक जनसैलाब उमड़ा रहा। उन्‍होंने कहा कि सभी मिलकर बीजेपी को हराएंगे। स्‍व. जमुना निषाद ने पिछड़े, दलित और शोषितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उनकी पुण्‍यतिथ‍ि पर आज संकल्‍प लिया गया है कि सपा की सरकार बनाएंगे। क्‍योंकि आरक्षण, संविधान खत्‍म कर रहे हैं. जातिगत जनगणना नहीं करा रहे हैं। इसके साथ ही सभी जाति, वर्ग, धर्म के लोगों को महंगाई के दलदल में ढकेल दिए हैं. उन्‍होंने योगी आदित्‍यनाथ को नाकाम मुख्‍यमंत्री बताया। इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी जियाउल इस्लाम रामसुंदर निषाद जगदीश यादव लालता प्रसाद निषाद राजमती निषाद अमरेन्द्र निषाद अवधेश यादव यशपाल रावत काजल निषाद विश्वनाथ विश्वकर्मा जयप्रकाश यादव संजय पहलवान बेचन निषाद संजय यादव दयाशंकर निषाद सुरेंद्र निषाद दूईजा देवी बेबी मौर्य मनमोहन यादव रामजीत यादव डॉक्टर मदन यादव परशुराम निषाद विकास यादव कक्कू गौरी यादव संजय यादव मनोज निषाद सनी यादव राम सजीला यादव जय हिंद निषाद अजमेर खान इसरार खान फखरुद्दीन अली एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...