Skip to main content

DlightNews

*इंदौर पुलिस द्वारा चैन स्नेचर गिरोह का पर्दाफाश* 

 *o   सुनसान इलाकों मे राहगीर महिलाओं से चेन लूट की वारदात को अंजाम देनें वालें 05 आरोपी, पुलिस थाना हीरानगर द्वारा गिरफ्तार।*

*o   आरोपियों के कब्जें से 16 चेन कीमती लगभग 15 लाख रूपये की जप्त।*

*o   नशे की लत एवं मंहगे शौक को पूरा करनें के लिए देते थे चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम।*

*o   गिरफ्तारशुदा आरोपियों मे से 04 आरोपियों पर पूर्व में भी चोरी, डकैती की योजना जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध।*

*o  आरोपियों के विरूद्ध विजय नगर, लसुडिया, बाणगंगा सहित शहर के अन्य थानों क्षेत्र में दिया वारदातों को अंजाम*

*o चेन स्नेचर से अपनी लूटी हुई चेन वापस मिलने की जानकारी मिलने से भावुक होकर महिलाओं ने की इंदौर पुलिस की तारीफ* 

इन्दौर दिनांक 01 नवंबर 2021 - पुलिस महानिरीक्षक इंदौर  जोन इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कयूरिया द्वारा शहर में राहगीरो से चेन स्नेचिंग ( लूट ) की वारदातों पर अंकुश लगानें एवं इनमें लिप्त आरोपियों की पतारसी कर माल मश्रुका जप्त कर प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश दिये गयें है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री आशुतोष बागरी एवं अति पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन -3 श्री शशिकान्त कनकने के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के द्वारा थाना प्रभारी हीरानगर श्री सतीश पटेल एवं उनकी टीम को अपने थाना क्षेत्र मे लूट करने एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियो की धरपकड करनें हेतु निर्देशित किया था। उक्त कडी में थाना हीरानगर इंदौर द्वारा शहर में चैन स्नेचिंग करनें वाले 05 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 पुलिस थाना हीरानगर टीम द्वारा चेन स्नेचरों गिरोह को पकडनें मे सफलता प्राप्त की है, जो अपने नशे की लत को पूरा करने एवं सोशल मिडिया की दुनिया को रंगीन करने के शौक को पूरा करने के लिये सूनसान रास्तों पर अकेले जाने वालीे महिलाओं को निशाना बनाकर उनकी सोने की चेन चोरी या छीन लेते थे। एवं उनको बेचकर मिले रूपयों से अपने नशे की लत, महंगे कपड़े, शरीर पर टैटू बनवाना, जूते, बड़िया गाड़िया एवं सोशल मीडिया की दुनिया की चकाचौंध को पूरा करते थे। आरोपियों द्वारा पल्सर वाहन की नंबर प्लेट पर काली टेप लगाकर चेन स्नेचिंग ( लूट ) की वारदातों को अंजाम दिया जाता था ।
इसी कड़ी मे कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को दिनांक 01.11.2021 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की दो व्यक्ति हाल ही में थाना हीरानगर व आस-पास के थाना क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वालों से मिलते हुलिये के संदिग्ध थाना हीरानगर क्षेत्र के एक स्थान पर पुनः लूट की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पल्सर मोटर सायकल को लेकर चेन स्नेचिंग की फिराक में खड़े है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करतें हुए मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर संदेहियो की घेराबंदी कर पल्सर मोटरसायकल सहित पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियो से विस्तृत पूछताछ करने पर अपने अन्य 03 साथियों के साथ मिलकर थाना हीरानगर, विजयनगर, बाणगंगा, लसुड़िया, एम.जी. रोड़, एम.आई.जी, राऊ व शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। एवं लूटी हुई चेनो से अपने महंगे शौक, नशे की लत को पुरा करनें एवं अपनी सोशल मीड़िया की दुनिया को रंगीन करने हेतु बताया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के अन्य तीनों साथियों को भी पकडा जाकर कुल 16 सोने की चेन कीमती लगभग 15,00,000/-(पंद्रह लाख) बरामद की गई। आरोपियों से उक्त घटनाओं के अतिरिक्त अन्य घटनाओं के संबंध में भी कड़ाई से पूछताछ की जा रही है जिससे अन्य लूट की घटनाओं के संबंध में भी खुलासा होने की संभावना है।
 गिरफ्तार आरोपियो का विवरण -
1.   अभिषेक पिता कैलाश मेहरा उम्र 20 वर्ष नि, हनुमान मंदिर के पास शिवकण्ठ नगर थाना बाणगंगा जिला इंदौर । 
2.  गौरव पिता मागीलाल राठौर उम्र 21 साल नि . शिवकण्ठ नगर लवकुश चौराहा थाना बाणगंगा जिला इंदौर । 
3.  कृष्णा पिता विजय परमार उम्र 26 वर्ष नि . 05 जय भवानी नगर थाना एरोड्रम जिला इंदौर । 
4.  सिन्टु उर्फ बंगाली पिता विद्युत सामंता उम्र 20 वर्ष नि पल्हर नगर थाना एरोड्रम जिला इंदौर 
5.  योगेश पिता चेन सिंह टेकाम उम्र 21 वर्ष नि . फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास कांकड़ दीपमाला चौराहे के पास थाना बाणगंगा जिला इंदौर । 
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी हीरानगर श्री सतीश पटेल, उप निरीक्षक कमल किशोर, उप निरीक्षक संजय धुर्व प्रआर विनोद पटेल, प्रआर महेन्द्र राठौड़, आर जितेन्द्र गोयल, आर मुकेश जादौन, आर विशाल जादौन, आर इमरत यादव, आर विकाश बछानिया, आर विजय सिंह गौर, आर अनिल परमार की सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।