Skip to main content

DlightNews

*गोरखपुर के खोराबार में शनिवार को इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास समाजवादी पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ*                   *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                      गोरखपुर 27 नवम्बर 2021जिसकी अध्यक्षता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने तथा संचालन जिला महासचिव अखिलेश यादव ने किया मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज रहे। राष्ट्रीय महासचिव का आगमन जैसे ही गोरखपुर में देवरिया बाईपास पर हुआ वहां पर उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात जनसभा स्थल पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग 2022 की चुनाव को लेकर अभी से तैयार रहें भाजपा की कुनीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करिए ।भाजपा के झूठे वादों को जन जन तक पहुंचाइए। ताकि 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में घर घर जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को बताने का कार्य करें। भाजपा सरकार केवल वादे पर वादे करती रही लेकिन धरातल पर आज तक कोई नया कार्य नहीं किए केवल समाजवादी सरकार में किए गए विकास कार्यों को अपना नाम देने का कार्य किए।भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान हो गई है दलितों पिछडों के साथ भाजपा सरकार में बहुत अन्याय हो रहा है संविधान हम सबको बराबरी का हक और सम्मान देता है। संविधान से सामाजिक न्याय मिलता है। हमारा संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। लेकिन आज संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है। भाजपा सरकार लोगों से संविधान में दिये गये हक और सम्मान को छीन रही है। संविधान और कानून को कुचला जा रहा है उन्होंने कहा संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए 2022 में भाजपा का सफाया किया जाना चाहिए। जो कानून संसद से बनाये और खत्म किये जाते थे वे राष्ट्र के नाम एक संदेश से हो रहे हैं जो सरकार जनता को दुःख देती है। जनता समय आने पर उसका हिसाब-किताब करती है। भाजपा सरकार ने महंगाई,अपराध,बेरोजगारी, अन्याय और अत्याचार बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश की जनता इस बार भाजपा का दरवाजा बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि जब किसान नहीं चाहते थे तब यह सरकार काला कानून क्यों लेकर आईं? किसानों को सर्दी, गर्मी, बरसात झेलना पड़ा। उन्हें रोकने के लिए कीले लगा दी गई। किसानों ने कुर्बानी दी। आंदोलन में 600 से ज्यादा किसान शहीद हो गये। तब जाकर काले कृषि कानून वापस हुए। किसानों के अपमान की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। लखीमपुर खीरी में गृह राज्यमंत्री के बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी। सिर्फ किसानों को ही नहीं कुचला देश के संविधान और कानून को कुचल दिया गया। भाजपा सरकार सब कुछ बेच रही है। बीजेपी के लोगों को जो दिखाई देगा सब बिक जायेगा। एयरपोर्ट बेच दिया। हवाई जहाज बेच दिया। ये आपके पैसे से बनाये गये एयरपोर्ट भी बेच देंगे। समाजवादी सरकार आने पर सभी धर्मों वर्गो सहित किसानों महिलाओं दलितों पिछड़ों को सम्मान दिया जायेगा। नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी जियाउल इस्लाम अखिलेश यादव अवधेश यादव विजय बहादुर यादव श्यामदेव निषाद सिंहासन यादव जितेंद्र यादव रणजीत पासवान अशोक यादव बिंदा देवी जवाहर यादव रामजतन यादव सुमन पासवान बृजेश कुमार गौतम मंजू पासवान अशोक चौहान वीरेंद्र साहनी देवेंद्र भूषण निषाद जितेंद्र पासवान लाल बहादुर पासवान हीरालाल यादव बाबूराम यादव नरसिंह यादव ओम प्रकाश यादव कमल किशोर यादव प्रदीप यादव गवीश दुबे मैंना भाई शब्बीर कुरैशी सुनील पासवान, अनूप यादव ईश्वर,राजीव यादव धर्मराज यादव डीके पासवान संदीप पासवान सुनील मझवार मुन्ना मझवार अनिल पासवान संजीव पासवान रामाश्रय पासवान गणेश पासवान दुइजा पासवान बेबी मौर्या ज्योति यादव सपना चौधरी गीता साहनी कपिस श्रीवास्तव विक्की निषाद गोकुल साहनी आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...