Skip to main content

DlightNews

*कांग्रेस पार्टी ने मनाया किसान विजय दिवस।*        *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* 
गोरखपुर 20 नवंबर 2021 जिला कांग्रेस तथा महानगर कांग्रेस के सयुक्त नेतृत्व मे किसान विजय दिवसमनाकर किसान कानून वापस लिए जाने पर खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात विजय रैली निकालते हुए चेतना तिराहा स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा तक नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि मोदी सरकार को किसानों के सत्याग्रह के सामने झुकना पड़ा यह जीत किसानों की जीत है,कांग्रेस पार्टी सदा किसानों के साथ खड़ी रही है, जिन किसानों ने आंदोलन मे अपनी जान गवाई है उनके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी संघर्ष करेगी। महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि किसान आंदोलन ने देश मे एक नई क्रांति का संचार किया है , किसानों को खालिस्तानी कहने वाले लोग भी उनके आगे झुक रहे हैं। 
जिला उपाध्यक्ष तौकीर आलम ने कहा कि विगत डेढ़ वर्षों से किसानों पर देश की सरकार ने अनेकों जुर्म किए,700 किसानों ने अपनी जान गवा दी, उनको जबरन मुकदमे लगा कर जेल मे डालने का कार्य किया, अब जब चुनाव निकट आ गए है तो यह सरकार गिरगिट कि तरह रंग बदल रही है। 
इस दौरान समस्त फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेस जन मौजूद रहे। प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर सुरिहता करीम ने कहा कि झूठ पर सच की जीत हुई, झूठ बोलकर कब तक गुमराह करती रहेगी यह सरकार,
जिनमे प्रमुख रूप से किसान कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान पांडेय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत पाठक, एन एस यू आई अध्यक्ष अंशुमान पाठक, महिला कांग्रेस प्रदेशउपाध्यक्ष प्रेमलता चतुर्वेदी, दिलीप पांडेय, दिनेश चंद श्रीवास्तव,कालेंजय त्रिपाठी, राकेश चंद्र यादव, एनके नदीम, महेंद्र मिश्रा, संजय चौबे, संजीव सिंह सोनू, राजेंद्र यादव, जय नारायण यादव अविनाश त्रिपाठी, प्रवीण पासवान, धर्मराज चौहान, सत्येंद्र, शिबू खान, तस्नीम आलम, चंद्रशेखर यादव, कुसुम पांडे,अमरजीत यादव, मेनका पांडे, उषा श्रीवास्तव, सुमन, नरसिंह नारायण त्रिपाठी, अनुराग पांडे, हर सेवक त्रिपाठी, अनिल सोनकर, शैलेंद्र बल्लभ पांडे, छेदी चौबे, राजीव कुमार सिंह अलबेला यादव, राजू पासवान , गुलाम ताहिर जीत बंधन, सुमन भारती, गया प्रसाद,विजय कुमार राव, प्रभात पांडे, अमरनाथ, हरी सेवक, श्याम श्रॉण वास्तव ,आदि बहुत से कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।