*समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में मिल रहे किसानों और जनता के भारी जनसमर्थन से घबराकर तीन काले कृषि कानूनों को वापस लिया है।* *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 20 नवम्बर 2021भाजपा सरकार ने किसानों को हर मौके पर अपमानित किया है। सैकड़ों किसानों की सच्ची मौत के आगे झूठी माफी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत साफ नहीं है, उसकी नज़र वोटो पर है। किसान और जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। अब भाजपा का सफाया तय है। तीनों कृषि कानूनों की वापसी भाजपा के अहंकार की हार और लोकतंत्र की जीत है। भाजपा सरकार को किसानों के हित से कोई मतलब नहीं। चुनाव में अपनी हार के डर से भाजपा ने यह फैसला लिया है। गोरखपुर में सड़कों की हालत बहुत खराब है 5-10 की स्पीड से ज्यादा चलना कठिन है नेशनल हाईवे का यह हाल है तो बाकी सड़कों का अंदाजा लगाया जा सकता है भाजपा सरकार ने एक भी सड़क नहीं बनाई सपा सरकार द्वारा बनाई गई सड़कों को अपना बताती रहती है स्वास्थ्य व्यवस्था लचर हैं समाजवादी पार्टी किसानों की पार्टी है जिसने हमेशा किसान हित के फैसले लिए हैं। समाजवादी शुरू से किसानों के आंदोलन के साथ रहे हैं। सरकार ने सबसे ज्यादा मुकदमे समाजवादी कार्यकर्ताओं पर लगाए हैं। भाजपा को हटाए बिना किसानों का भला नहीं होगा। महंगाई बढ़ाकर गरीब को बर्बाद कर दिया। अब किसानों-नौजवानों ने निश्चिय कर लिया है कि भाजपा को फिर सत्ता में नहीं आने देंगे। सपा सरकार बनने पर नौजवानों को रोजगार मिलेगा स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ होगी जनता को बिजली बिल मे सहूलियत मिलेगी व सिंचाई बिल बिल्कुल मुफ्त होगा किसानों की मदद होगी नई मंडीया बनेंगी भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन की स्थिति बहुत खराब है पुलिस ही हत्या कर दे रही है पुलिस को व्यवहारिक बनाया जाएगा बाढ़ की समस्या से जनता को छुटकारा दिलाने का काम होगा भाजपा ने ब्राह्मणों का बहुत अपमान किया ब्राह्मण समाज सपा के साथ है समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने खुला समर्थन अखिलेश यादव के नेतृत्व को दे दिया है सत्ता का अहंकार और झूठ-प्रपंच से भाजपा की विदाई करने का जनता ने मन बना लिया है। जनता ने 2022 में अखिलेश यादव को यूपी की बागडोर देने का निश्चिय कर लिया है। विजय रथ यात्रा में अखिलेश यादव के समर्थन में उमड़ रहे जनसैलाब ने बाइस में बदलाव पर मुहर लगा दी है और जनता का पूरा समर्थन और भरोसा समाजवादी पार्टी के पक्ष में है।
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment