Skip to main content

DlightNews

उत्तर प्रदेश
आईजीएल फैक्ट्री के द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन।

गोरखपुर। गीडा में स्थित इंडिया ग्लाईकाल्स लिमिटेड के तत्वावधान में हुआ मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन। आपको बता दे कि आईजीएल के व्यापार प्रमुख  एस के शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन में मुफ्त चिकित्सा शिविर एवम दवा वितरण का आयोजन ग्राम जुड़ियाँन में फ़ातिमा हस्पताल के कुशल चिकित्स्कों द्वारा आयोजित किया गया।


आईजीएल फैक्ट्री के द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन

जिसमे लगभग 350 मरीजों की जाँच कर दवा वितरण किया गया। शिविर का उद्धघाटन उप जिलाधिकारी सहजनवा सुरेश राय के द्वारा किया गया। शिविर में व्यापार प्रमुख एस के शुक्ल ने बताया की आई जी एल के द्वारा ऐसे चिकित्सा शिविर सहजनवा के 10 से 15 ग्रामों में लगाया जायेगा और क्षेत्र के लोगो से अपील किया की वे इसका लाभ अधिक से अधिक संख्या में लें। शिविर के मध्य में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पाण्डेय के द्वारा शिविर का अवलोकन कर आई जी एल के द्वारा होने वाले सामाजिक कार्यों की प्रशंसा व्यक्त किया गया।


आईजीएल फैक्ट्री के द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन

कार्यक्रम का समापन मुख्य विकास अधिकारी आईएएस इंदरजीत सिंह के द्वारा सम्पन्न हुआ। आई जी एल गिडा से महा प्रबंधक बृजमोहन शर्मा, हेड इंजीनियरिंग शैलेश चंद, सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशिक्षण अश्वनी कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक प्रशाशन अखिलेश कुमार शुक्ल, सन्दीप त्रिपाठी के साथ आईजीएल के सम्मानित सदय भी उपस्थित रहे।संचालन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आत्मा नन्द सिंह ने की। सभी के प्रति आभार प्रबन्धक प्रशासन सुनील मिश्रा ने किया।


रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।