Skip to main content

DlightNews

कोरोना लौट आया...

इंदौर :- कोरोना प्रतिबंधों से छूट मिलने के बाद एक बार फिर से मध्यप्रदेश में नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 13 दिन में प्रदेश में 169 संक्रमित मिले हैं। इनमें भोपाल में सबसे ज्यादा 65 और इंदौर में 64 केस हैं। राजधानी और इंदौर कोरोना के हॉटस्पॉट बन गए हैं। इनके अलावा, जबलपुर-ग्वालियर जैसे बड़े शहरों के साथ रायसेन, दमोह, शहडोल, बैतूल, नरसिंहपुर, बड़वानी और होशंगाबाद में भी संक्रमण फैल रहा है।

प्रदेश सरकार ने 17 नवंबर को कोरोना के सभी प्रतिबंध हटा दिए थे। इसके बाद कोरोना के केस में भी बढ़ोतरी होने लगी, क्योंकि अब शादी में न तो मेहमानों की संख्या निर्धारित है और न ही कोई रोक-टोक है। ऐसे में लोग भी संक्रमितों के संपर्क में आकर पॉजिटिव हो रहे हैं। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1 से 15 नवंबर के बीच प्रदेश में कोरोना के कुल 123 केस मिले थे। यह आंकड़ा 17 से 29 नवंबर के बीच 169 पर पहुंच गया।

भोपाल - इंदौर के आंकड़ों में भी अंतर
1 से 15 नवंबर के बीच भोपाल में 44 और इंदौर में 38 केस मिले थे। यह आंकड़ा पिछले 13 दिन में काफी बढ़ गया। भोपाल में 65 और इंदौर में 64 संक्रमित मिले हैं। जबलपुर में 8 और ग्वालियर में 1 केस ही मिला, लेकिन रायसेन, दमोह जैसे छोटे जिलों में आंकड़ा चौंकाने वाला रहा। रायसेन और दमोह में भी आंकड़ा दहाई के अंक पर पहुंच गया है। रायसेन में 14 और दमोह में 11 नए केस मिल चुके हैं। शहडोल, बैतूल, नरसिंहपुर, बड़वानी और होशंगाबाद में भी संक्रमित मिल चुके हैं।

नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने चिंता बढ़ा दी है। मध्यप्रदेश सरकार ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। CM शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने को कहा है, ताकि संक्रमण से बचा जा सके। वहीं, 1 दिसंबर को वे क्राइसिस कमेटियों की मीटिंग भी लेंगे। सरकार ने 28 नवंबर को सरकारी और प्राइवेट स्कूल 50% क्षमता से खोले जाने का निर्णय लिया था।

डि लाइट संवाददाता चेतन व्यास

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।