Skip to main content

DlightNews

*भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्रालय के अधीन कार्य करने वाली सी.आर.सी. गोरखपुर द्वारा राजकीय कन्या इंटर कालेज,सरदार नगर, चौरी चौरा में “दिव्यांगता : एक परिचय एवं समावेशी शिक्षा” विषय पर एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।*                       *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                     गोरखपुर 18 नवम्बर 2021कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयी बच्चों में दिव्यांग जनों के समावेशन के प्रति एक सकारात्मक सोंच विकसित करना था ताकि एक बेहतर समावेशी समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सके ।  कार्यक्रम के दौरान सी.आर.सी. के सहायक प्राध्यापक सह रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता तथा उसके पहचानने के सामान्य लक्षणों की चर्चा की । उन्होंने समस्त 21 प्रकार की दिव्यांगता के बारे में छात्रों को अवगत कराया तथा अपने आस-पास के गाँव-घर अथवा मोहल्लों में ऐसे बच्चों की पहचान करते हुए उन्हें सी.आर.सी. अथवा नजदीक के अस्पताल में भेजने के लिए प्रेरित किया ताकि उन्हें समय से उचित उपचार मिल सके और उनका समावेशन संभव हो सके ।
दूसरे वक्ता श्री नीरज मधुकर, सहायक प्राध्यापक, विशेष शिक्षा ने दिव्यांग जनों के शैक्षिक समावेशन के बारे में बताते हुए कहा कि सभी बच्चे, चाहे वे दिव्यांग हो या सामान्य, अपने नजदीक के विद्यालय में पढने का हक़ है । ऐसे में हम सबकी यह सामाजिक जिम्मेवारी बनती है कि इन बच्चों को उनका हक़ दिलाने के लिए सभी स्तर पर प्रयास करें । उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों के कक्षा शिक्षण में सहपाठी की बड़ी भूमिका होती है । उनके सहयोग से दिव्यांग बच्चों के शिक्षण में आने वाली छोटी-छोटी बाधाओं को दूर किया जा सकता है । उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि अपने आस-पास से ऐसे बच्चों की पहचान कर विद्यालय में दाखिला कराने में सहयोग करें तथा कक्षा में अपने दिव्यांग सहपाठियों का भर[पूर सहयोग करें ।
वहीँ तीसरे वक्ता तथा कार्यक्रम समन्वयक श्री नागेन्द्र पाण्डेय जी ने सी.आर.सी. में दिव्यांग जनों को मिलने वाली सेवाओं तथा विभिन्न उपकरणों के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने अवरोध मुक्त वातावरण के निर्माण हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित “सुगम्य भारत अभियान के बारे में भी विस्तार से बताया । कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन “किरण” के पोस्टर का विमोचन भी किया गया । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शाहा जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया । कार्यक्रम के सफल समापन पर सी.आर.सी. के निदेशक डॉ. हिमान्ग्शु दास जी ने सभी को बधाई दी । ऑफलाइन मोड में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चों तथा शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...