Skip to main content

DlightNews

*कृषि कानून विधयक वापस लिए जाने से कांग्रेस जनों ने खुशी जताई।*       *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर20 नवम्बर 2021 :मोदी सरकार द्वारा कृषि कानून विधयक वापस लिए जाने से कॉंग्रेस जनों ने खुशी जताई और एक दुसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया ।इसके पूर्व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश राम त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।राकेश राम त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के लम्बे संघर्ष के बाद मोदी सरकार को इस काले कानून को वापस लेने के लिए बाध्य होना पड़ा किसानों की जीत किसान आंदोलन में 700 से ज्यादा शहीद हुए किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह सैथवार ने अपने संबोधन में कहा कि किसानो को उधोगपतियों के चंगुल में फ़साने के किये ही इस काले कानून को बनाया गया और बिना राज्य सभा मे पारित कराये बिना ही लागू कर मोदी सरकार की साज़िश बेनक़ाब हो गई।और आगामी आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जनता इस कॉरपोरेट की गुलाम सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी।कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय  छात्र संगठन के प्रदेश चुनाव पर्यवेक्षक और पूर्व प्रवक्ता आजाद सिंह बंटू ने कहा कि किसानों ने अपने हक़ और हकूक के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और अहिंसक आंदोलन ,सत्याग्रह का मार्ग चुना जिससे घबरा कर मोदी सरकार को इस काले कानून को वापस लेना पड़ा।देश का किसान यह जान चुका है मोदी सरकार उधोगपतियों के हाथों की कठपुतली है और ऐसे निकम्मी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक़ नही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता राजीव सिंह, सुब्रतो गांगुली,अशोक सिंह 'सुधीर'प्रिंस सिंह, आदित्य गुप्ता छोटू, अंकित सिंह ,हर्ष पांडेय ,रामऔधपांडेय,आदित्य पांडेय,सतेंद्र निषाद ,संजू सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।