*चाइल्ड लाइन गोरखपुर के तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन* *रिपोर्टर -बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 20 नवम्बर 2021 चाइल्ड लाइन गोरखपुर द्वारा वॉलिंटियर्स क्लब मीटिंग का आयोजन चाइल्डलाइन कार्यालय सिविल लाइन पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती वंदना सिंह और बाल कल्याण समिति के सदस्य जयप्रकाश आर्य एवं अरुण राव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना ए. एच. टी. से अमिताभ जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन के गतिविधियों, बाल अधिकार से संबंधित मुद्दों और भविष्य की कार्य योजना पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। स्वयंसेवकों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपना फीडबैक भी दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने शपथ ली और चाईल्ड लाइन के सेवाओं में सक्रिय सहयोग का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेलवे चाइल्ड लाइन और सिविल चाइल्डलाइन के सभी सभी सदस्य, अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं वारंटईयर मुख्य रूप से मेरी आशा ग्रुप, सेफ सोसाइटी ,समाधान वेलफेयर सोसाइटी, गौ माता सेवा केंद्र, एकता ग्रुप उपस्थित थे। समन्वयक मैथ्यू जी और विरेन्द्र सिंह, सुनील त्रिपाठी , डा. विनय, सोनम सिंह जी उपस्थित थी। संचालन नगर समन्वयक सत्य प्रकाश ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय समन्वयक वीरेंद्र सिंह जी द्वारा किया गया।
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment