Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर में सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सहजनवा गोरखपुर | भीटी रावत हरपुर माँर्ग निर्माण में देरी और उड़ रही धूल को के लेकर दर्जनों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने हरपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। और प्रशासन से मांग किया कि सड़क निर्माण में तेजी लाये। तथा अर्धनिर्मित सड़क पर पानी का छिड़काव कराया जाय। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को उड़ रहे धूल से निजात मिल सके।


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रह्लाद साहनी ने कहा कि भीटी रावत माँर्ग का निर्माण 17 अक्टूबर तक लोक निर्माण विभाग को पूरा करना था। लेकिन अभी तक एक भी भाग बन कर तैयार नही हो पाया है। ठेकेदार सड़क गिट्टी गिराकर छोड़ दिये है। जिससे आये दिन इन गिट्टियो मे गिर कर राहगीर चोटिल हो रहे है। सबसे बड़ी राहगीरों के लिए है। जैसे ही राहगीर अधरनिर्मित सड़क से गुजरते है। धूल की चपेट में आ जाते है। उनके कपड़े गंदे होने के साथ आंख कान नाक में धूल जाती है। लोग दमा जैसी बीमारी के शिकार हो जा रहे है। कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क पर पानी गिराने की शिकायत किया गया। लेकिन अभी तक किसी ने इस ओर ध्यान नही दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दिया है कि यदि दो दिन के अंदर सड़क पर पानी नही गिराया तो क्षेत्र के ग्रामीण भीटी रावत हरपुर माँर्ग पर धरना देगे।


इस बावत अवर अभियंता महेश कुमार ने कहा कि कई बार ठेकेदार को सड़क पर पानी गिराने का निर्देश दिया गया है। यदि आदेश का पालन नही किया गया है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। प्रदर्शन करने वालो में संजय,राजेश गुप्ता,रामजपत,गुड्डू गुप्ता,महेंद्र यादव,दयाशंकर शुक्ल,समसुद्दीन,रियाजुल,अकबर अली,सरफुद्दीन,तौफीक, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।