Skip to main content

DlightNews

*भारतीय  परंपरागत प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 18 नवंबर 2021 अखिल योग भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद एवं निरोग प्राकृतिक चिकित्सालय गोरखपुर के तत्वाधान में  भारतीय परंपरागत प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन सूरजकुंड धाम गोरखपुर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ अनुराधा मणि शुक्ला एवं डॉक्टर संजय सिंह ने  प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व के बारे में व्यक्तियों को जागरूक किया, बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा हमारी भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से चली आ रही है ।हम अग्नि, जल ,मिट्टी ,हवा और आकाश के द्वारा  लोगों की बीमारियों को दूर करने का प्रयास करते हैं। यह चिकित्सा विरासत से मिली है ।हमें सिर्फ लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इसका हमारे स्वास्थ्य पर कोई अनुचित प्रभाव भी नहीं पड़ता। 
अभय नाथ उपाध्याय ने लोगों को योग के बारे में बताया ।विभिन्न योग के क्रियाकलापों से व्यक्तियों को अवगत कराया, और बताया कि योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।  प्राणायाम , अनुलोम विलोम और शीर्षासन योग साधना के बारे में व्यक्तियों को बताया ।हम प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के आहार ग्रहण   करते हैं।  उससे हमारे शरीर की सुरक्षा संभव नहीं है। उस भोजन में पौष्टिक एवं संतुलित भोजन का अभाव है ।हम अगर एक घंटा प्रतिदिन योग साधना करें तो हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं ।अंत में महंत  इंद्रेश नाथ जी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जन समुदाय आए हुए गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी  सहयोगी सुनील त्रिपाठी जी द्वारा प्राप्त हुई।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।