Skip to main content

DlightNews

**************
*मध्य प्रदेश से राजेंद्र योगी की रिपोर्ट*

*तेंदुए की खाल के तस्कर, इंदौर पुलिस की गिरफ्त में।*

*तेंदुआ की खाल व नाखुनो की अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 70 लाख रूपये*

*पांचो आरोपियों से तेंदुआ की खाल व हड्डी, 08 नाखून, भरमार बन्दुक, एक दो पहिया वाहन(कुल मशरूका कीमत लगभग 70 लाख) जप्त*

*आरोपियों के विरूद्ध वन्य जीव(संरक्षण) अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही*

*इंदौर*  पुलिस, उप महानिरीक्षक इन्दौर  श्री मनीष कपूरिया द्वारा जिले में वन्य जीवों एवं प्राणियों की तस्करी को रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिये इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया था  उक्त निर्देशों के तारतम्य में  पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविंद तिवारी व पुलिस अधीक्षक (पश्निम) श्री महेशचंद जैन के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महू) श्री पुनीत गेहलोत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) श्री अजय वाजपायी व  उप पुलिस अधीक्षक(अपराध) श्री अनिल सिंह चौहान व्दारा क्राईम ब्रांच की टीम व थाना खुडैल को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे !
उक्त निर्देशो के तारतम्य मे क्राइम ब्रांच एवं पुलिस टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से खुडैल  क्षेत्र में वन्य जीव प्राणी की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी कि कुछ लोग तेंदुआ की खाल व नाखुनो को बेचने की फिराक मे है,

  उपरोक्त प्राप्त सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना खुडैल के द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर पांच व्यक्तियों को घेराबन्दी कर पकडा व नाम पुछते *1.चंपालाल कन्नौजे पिता भूराजी कन्नोजे उम्र 48 साल नि. पठारीपाला तह. बागली जिला देवास 2. शाहरूख पिता रहीस खान उम्र 24 साल नि. 539 आजाद नगर इंदौर 3. अहमदरजा उर्फ सोनू पिता मो. नासिर उम्र 21 साल नि. काजी पलासिया खुडैल इंदौर 4.यासीनअली पिता निसार अली उम्र 56साल नि. ग्राम निवाली जिला बडवानी 5. सलीम पिता स्व. कुदरत खॉन उम्र 50 साल नि. 539 आजाद नगर इंदौर* का बताया,
 आरोपियों की तलाशी लेते पांचो आरोपियो से तेंदुआ की खाल, 08 नाखून के संबंध मे सख्ती से पूछताछ की गई जिसमे आरोपी शिकारी चंपालाल कन्नौजे के द्वारा बताया की स्वंय के गांव पठारीपाला मे स्वंय की भरमार बंदुक से तेंदुए का शिकार किया व खाल व नाखून निकालकर अपने अन्य चार साथी तस्करो को लाखो रूपये मे बेचने के लिये दिये एवं आरोपी शिकारी चंपालाल जिला देवास मे हिरन के शिकार मे पहले भी अपने अन्य साथीयों के साथ जेल जा चुका है 
किन-किन जगहों पर आरोपियों ने पूर्व में वन्य प्राणी की तस्करी की है , इस संबंध में गिरफ्तार आरोपीयो का रिमांड लेकर पूछताछ की जायेगी जिसमें और तस्करो की गिरफ्तारी संभव है ,

 संवाददाता राजेंद्र योगी की रिपोर्ट मध्य प्रदेश
*************

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।