Skip to main content

DlightNews

*लखनऊ के मोहान मार्ग स्थित सीआरसी केंद्र में केंद्रीय  मंत्री डाॅ वीरेंद्र कुमार द्वारा दिव्यांग छात्रों हेतु छात्रावास का उद्घाटन किया।*                           *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                             साथ ही माननीय मंत्री द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम(NSFDC) तथा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम(NBCFDC) के 250 से अधिक अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के पात्र लाभार्थियों को एक भव्य समारोह में ॠण-पत्र व प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए।  समारोह में दोनो राष्ट्रीय निगमों के चैनल पार्टनर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (UPSCFDC) के साथ आर्यावर्त बैंक, सिपेट, एटीडीसी, निस्बड, एमपीकाॅन, इंद्रधनुष व अपोलो मेडिस्किल जैसे प्रशिक्षण संस्थानों ने भी भाग लिया। 

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ व केंद्रीय मंत्री द्वारा कन्या-पूजन समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय निगमों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री रजनीश जैनव व समाज कल्याण विभाग तथा अन्य सहभागी संस्थानों के शीर्ष पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री द्वारा सीआरसी प्रांगण में राष्ट्रीय निगमों व अन्य सहभागियों के सूचना केंद्रों का भी मुआयना किया तथा योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सराहना की। 

स्थानीय मीडिया ने कार्यक्रम को कवर किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।