*समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस मनाया गया।* *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 30 नवम्बर 2021 निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने किया नेताओं कार्यकर्ताओं ने हाथरस की बिटिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलिसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हर महीने की 30 तारीख को हाथरस की बेटी स्मृति दिवस मनाने के क्रम में समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस मनाया गया। संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने किया नेताओं कार्यकर्ताओं ने हाथरस की बिटिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने हाथरस की बिटिया के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उप्र की भाजपा सरकार ने 30-09-20 को जिस अभद्र तरीक़े से बलात्कार पीड़िता के शव को जलाने का जो कुकृत्य किया था उसकी याद दिलाने के लिए हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस मनाया गया है भाजपा का दलित व महिला विरोधी चेहरा बेनक़ाब हो गया है। इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी जियाउल इस्लाम अखिलेश यादव सिंहासन यादव अशोक चौहान मैंना भाई जुबेर अहमद अशोक यादव अमीरुद्दीन अंसारी बजीउल्लाह अंसारी आदि मौजूद रहे।
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment