ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में लगी पटाखों की दुकान में आग कस्बे में अफरा-तफरी का बना रहा माहौल ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में विस्फोटक सामग्री बिक्री धड़ल्ले से खुलेआम बिक रही है जिम्मेदारों की मिलीभगत से बहुआ कस्बे के दुकानदार भीड़भाड़ वाले इलाके में बाजार में खुलेआम दुकानों और गोदामों में जमकर विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया गया और खुले में ही बेचा जा रहा था वहीं बहुआ कस्बे की बाजार में हादसा हो गया पटाखे की दुकान में लगी आग से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई दीपावली के पर्व पर बिक रहे अवैध पटाखों की दुकान में ग्राहक पटाखा ले रहा था ग्राहक ने वहीं पर पटाखा छुड़ा दिया जिस कारण से पटाखे की दुकान में आग की चिंगारी लग गई देखते ही देखते पूरी पटाखे की दुकान जलकर राख हो गई गलीमत यह रही किसी भी व्यक्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ हमारे संवाददाता ने बहुआ चौकी इंचार्ज बृजेंद्र कुमार माथुर से बात की तो उन्होंने बताया कि किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है अगर किसी तरह का हादसा हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता।
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment