Skip to main content

DlightNews

*सीआरसी गोरखपुर ने आयोजित किया स्थानीय राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में एक जन जागरूकता कार्यक्रम*          *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 15 नवंबर 2021 को सीआरसी गोरखपुर ने स्थानीय राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के निर्देशन में संपन्न हुआ। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार जी ने कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामना  व्यक्त की। आज के इस एक दिवसीय दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 एवं मानसिक स्वास्थ्य विषयक संगोष्ठी में सीआरसी गोरखपुर के सहायक प्राध्यापक श्री राजेश कुमार जी ने वर्तमान परिदृश्य में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर अपनी विशेषज्ञता एवं अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर मानसिक रोगियों की संख्या में तीव्र गति से इजाफा हुआ है। प्रत्येक पांच में से 4 व्यक्तियों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित है। वर्तमान भागदौड़ भरी जिंदगी में एवं तकनीकी युग में लोगों ने जहां तक अपने अनुभवों के आधार पर जीवन को सरल बनाया है, उतनी ही तीव्र गति से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को बढ़ावा मिला है। विश्व स्वास्थ संगठन मानसिक स्वास्थ्य के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न प्रकार के शोध कार्यों के जरिए पूरे विश्व को आगाह कर रहा है। इस कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जनपद गोरखपुर, प्राचार्य राजकीय जुबली इंटर कॉलेज ने भी अपना संबोधन किया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन किरण का पोस्टर विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन श्री नागेंद्र पांडे विशेष शिक्षक, सी आर सी, गोरखपुर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...