Skip to main content

DlightNews

उत्तर-प्रदेश
गोरखपुर में डीजे बंद कराने को लेकर हुई थी हत्या, एसपी सिटी ने किया खुलासा।

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र रिमझिम मैरिज हाउस में डीजे बंद कराने को लेकर मारपीट कर दुल्हन के चचेरे भाई को घायल कर दिया गया था जिसे अस्पताल में ले जाते समय मृत्यु हो गई थी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अपराध में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था पुलिस अधीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह व थाना प्रभारी गोरखनाथ राजेन्द्र बहादुर सिंह  द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त को रिमझिम मैरिज हॉल में लगे सीसी कैमरे के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि रिमझिम मेरे हाल डीजे बंद कराने के मामले में हत्या में संलिप्त राहुल चौधरी उर्फ शैलेश पुत्र सागर चौधरी निवासी ग्राम जंगल बिहुली पोस्ट पीपीगंज थाना पीपीगंज को आला कत्ल के साथ एचपी पैट्रोल पंप बरगदवा तिराहा से गिरफ्तार  किया गया जो रोहित सिंह उर्फ राहुल सिंह पुत्र हरिश्चंद्र सिंह निवासी ग्राम बिशुनपुर टोला रामनगर थाना चिलुआताल की गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रिमझिम मैरिज हॉल में रविवार की देर रात डीजे बन्द कराने को लेकर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।  रामनगर विशुनपुर के रहने वाले शेषनाथ सिंह की बेटी प्रियंका की शादी गोरखनाथ इलाके के रिमझिम मैरिज हॉल में रविवार की रात को थी। शादी में पीपीगंज इलाके के रामपति चौधरी के बेटे गौरव की बारात आई थी। बराती पक्ष देर रात तक डीजे पर डांस कर रहे थे। शादी की अन्य रस्में रुकी थीं। कई बार कहने पर भी डीजे पर डांस कर रहे युवक डीजे बंद कराने को तैयार नहीं हुए थे।  इस बीच डांस कर रहे कुछ युवकों ने राहुल को पीट-पीटकर धायल कर दिए। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग राहुल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। । मृतक रोहित उर्फ राहुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह आईटीआई की पढ़ाई करने के साथ ही शटरिंग का भी काम करता था। जबकि मृतक के पिता हरिश्चंद्र राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं लेकिन घर का चिराग एकलौता बेटा चला गया और चिराग जलाने वाला कोई नहीं बचा इसका भरपाई बराती या घराती कर पाएंगे।  
रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।