Skip to main content

DlightNews

*रानी लक्ष्मीबाई की जयंती  पर विविध कार्यक्रम*            *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                              गोरखपुर19 नवंबर को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद , गोरखपुर , उत्तरप्रदेश द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी , विरांगना , ब्राह्मण शिरोमणि रानी लक्ष्मीबाई जी के जयंती के अवसर पर , व प्रधानमंत्री जी के अमृत महोत्सव के क्रम में , नगर निगम  पार्क में रानी लक्ष्मीबाई जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके जीवन व उनके द्वारा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अकल्पनीय योगदान पर चर्चा की गई।
 इस अवसर पर Abbep -Gkp मातृ प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ. मिथलेश तिवारी जी की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित हुई । जिसमे श्रीमती सुमन तिवारी जी ने कवित्री सुभद्राकुमारी चौहान जी की प्रसिद्ध रचना ख़ूब लड़ी मर्दानी ओ तो झांसी वाली रानी थी ----- का ओजस्वी ढंग से प्रस्तुतकिया। इसी क्रम में डॉ जय श्रीद्विवेदी जी ने अपने झांसी प्रवास के समय के रानी लक्ष्मीबाई से जुड़े संस्मरण सुनाए।  प्रणय त्रिपाठी जी बहुत सुंदर ढंग से रानी लक्ष्मी बाई जी के विषय मे जानकारी दी। श्री राजेश त्रिपाठी जी ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती एक राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाना चाहिए। जिसमे छात्रों की उपस्थिति को आवश्यक बताया । जिसका समर्थन सभा मे उपस्थित सभी लोगो ने करतल ध्वनि से किया। सभा मे श्रीमती नीता दुबे जी , श्रीमती परम् शीला जी ,श्रीमती आँचल जी  , श्रीमती प्रियंका जी ,श्री रमाधर पांडेय जी , श्री अनंत मिश्र जी , ई. रजनीश मिश्र जी , राहुल मिश्र जी , ने भी अपने विचार रखे। सभा के अंत मे अध्यक्ष डॉ . मिथलेश तिवारी जी ने रानी लक्ष्मीबाई जी व उनके पुत्र दामोदर जी को केंद्र में रखते हुए सुंदर गीत सुनाई व व सभा की पूर्णता की घोषणा की।
सभा का संचालन Abbep - Gkp के महामंत्री अमरनाथ मिश्र द्वारा किया गया।
अमरनाथ मिश्र ( महामंत्री )
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद , गोरखपुर उत्तर प्रदेश।उपरोक्त कार्यक्रम  की जानकारी सहयोगी सुनील त्रिपाठी जी द्वारा प्राप्त हुई।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।