Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर में वीर सपूतो को नमन करते हुए निकली तिरंगा यात्रा।
सहजनवा गोरखपुर। अमृत महोत्सव समिति गोरखपुर  समन्वयक राजेश सिंह सोलंकी द्वारा एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया  गया l तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम की शुरुआत सहजनवा रेलवे स्टेशन परिसर में भारत माता की आरती के साथ प्रारंभ हुआ जो स्टेशन  परिसर से पदयात्रा के रूप में थाना चौराहा तक तथा उसके बाद मोटरसाइकिल रैली के रूप में हरपुर थाने तक गया। जहां हिंदू युवा वाहिनी के मदन मुरारी गुप्ता जी ने तिरंगा यात्रा में आए लोगों का स्वागत किया तथा जलपान कराया तिरंगा यात्रा में एक रस था। उसके साथ  भारी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति नवयुवक तथा जनप्रतिनिधियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया भारत माता की जय व वंदे मातरम की गगनचुंबी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।


हर तरफ देश भक्ति का माहौल पैदा हो गया लोग  देश का जय जयकार कर रहे थे।यात्रा में  रूद्र धीरज  आईटीआई व सोलंकी आईटीआई के प्रशिक्षणार्थीओं झंडा बैनर व तख्ती लेकर यात्रा निकली जिसमे  भारी संख्या में एक मानव श्रृंखला रैली के रूप मे सहभाग किया। जिला समन्वयक राजेश सिंह सोलंकी ने कहा कि अमृत महोत्सव के माध्यम से हम सभी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का समाज में आयोजन कर रहे हैं।  इसका उद्देश्य राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बोध करें तथा हमारे बीच जो देश के शहीद बलिदानी हमारे बीच नहीं रहे अपने प्राणों की आहुति देश को स्वतंत्र कराने तथा  उसकी रक्षा करने में अपना जीवन बलिदान कर दिया   उन सभी को स्मरण करने का अवसर है तथा उनके परिवार को सम्मानित करने की आवश्यकता है हमें समाज के हर व्यक्ति तक अमृत महोत्सव के उद्देश्यों को पहुंचाना है इसी प्राण के साथ हम आगे बढ़ेंगे  कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक तथा जिला प्रचारक रवि जी प्रांत बाल प्रमुख कमलेश जी,ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव,प्रभाकर दुबे,संजय शुक्ला,सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।  

रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।