Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश
भाजपा हटाओ, महंगाई घटाओ के नारे से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा निकली
भाजपा हटाओ, महंगाई घटाओ के नारे से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा निकली

गोरखपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर प्रदेश स्तर पर निकाली जा रही महंगाई हटा प्रतिज्ञा पदयात्रा के तहत सहजनवा विधानसभा में  अनवरत जारी है । सहजनवा विधानसभा महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा को अनवरत जारी रखते हुए  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विकासखंड सहजनवा के हरपुर, बुदहट, घोठवा, गेलुवाडीह, चैरसिया चौराहा,  सुगौना, कटसहरा सहित अनेक  ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार किसानों और महिलाओं का उत्पीड़न अराजकता और ध्वस्त कानून व्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दों पर लोगों को जागरूक करते हुए  कटसहरा  बाजार में नुक्कड़ सभा को  को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त है और किसान एवं मजदूर वर्ग लगभग बर्बाद हो चुका है।


खाद बीज बिजली और डीजल की महंगाई के चलते आज किसानों की लागत बहुत बढ़ चुकी है । जिसके चलते किसानों को अपनी फसलों को उचित कीमत भी नहीं मिल रही । उन्होंने झूठे वादे करने वाली किसान विरोधी मोदी  योगी सरकारों को उखाड़ फेंकने का जनता से आह्वान किया। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि  बीजेपी हटाओ महंगाई महंगाई भगाओ बीजेपी हटाओ बेरोजगारी हटाओ , तब तक कोई ढिलाई नहीं जब तक बीजेपी की विदाई नहीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और जनता कांग्रेस पर विश्वास कर रही है। यात्रा के दौरान गांव गांव में कांग्रेसी कार्यकर्ता जनसंपर्क एवं प्रतिज्ञा पत्र का वितरण किया।  

क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है । प्रतिज्ञा पदयात्रा में  सहजनवा ब्लाक अध्यक्ष गब्बू लाल  प्रजापति, घटोत्कच शुक्ला  श्रवण कुमार पांडेय ,आलोक त्रिपाठी, बद्री शुक्ला संजय चौबे , अलबेला यादव,  सुनील पांडेय, संजय सिंह कैलाश विश्वकर्मा , ऋषि चन्द गुप्ता , कुशेन्द्र चौबे सत्यप्रकाश मिश्रा, छेदी चौबे , गोलू, मुन्ना सिंह ,अजय शुक्ल , दीपक शुक्ल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।   रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।