Skip to main content

DlightNews

*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी जी के निर्देश वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के आवाहन पर 14, नवंबर से 24, नवंबर तक कांग्रेस की पदयात्रा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में निकली गई*। *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 28 नवम्बर 2021इन नारों के साथ भाजपा सरकार भगाओ मंहगाई हटाओ का नारा दिया गया था, आज पदयात्रा का अंतिम दिन गोरखपुर 323 ग्रामीण विधानसभा लाल डिग्गी पर समाप्त हुई इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी,तौकी आलम ने किया।आलम ने कहा कि भाजपा सरकार के पास न कोई नित्य है और न कोई प्रोग्राम यह भ्रमित करने वाली पार्टी है, पूरे भाजपा सरकार में दो ही राजा है एक मोदी जी और दूसरे योगी जी,जब इन की कैबिनेट में इन के मंत्री सांसद विधायक और कार्यकर्ता कोई खुश नहीं हैं तो आप बताएं जनता कैसे खुश रहेगी, अगर हम सीधी बात करें तोसरकार चलाने का ढंग इन्हें मालूम नहीं है इनकी सरकार कारपोरेट घराने के लोग और आईएस ही चला रहे हैं, पूरा देश पूरा प्रदेश महंगाई से जूझ रहा है नौजवानों परेशान है किसान परेशान हैं, डेली कमाने वाले मजदूर परेशान महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं अपराध चरम सीमा पर है माफियाओं का बोलबाला है और सरकार कहती है कि हम उत्तम कम कर रहे हैं सभी जानते हैं 7 सालों के अंदर पूरे देश को और प्रदेश को बेच दिया है, आने वाला समय में इस सरकार को जवाब देना ही होगा।मुख्य रूप से उपस्थितअजय शाही, अमित कुमार शर्मा,दलबीर आलम,इदुल फ़राज़, राजेश गौड़, सुमित शीबू खान, सहानी,नेताजी अहमद, वकील खांन,अरशद अंसारी, मुहम्मद फ़ैज़ महेंद्र पाल,बिरजेश, राजेंद्र गुप्ता विजय सोनकर,आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।