Skip to main content

DlightNews

*मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संघ रक्षक इन्द्रेश कुमार जी ने कहा कि एक साधुसन्त फ़कीर की ये विशेषता होती है की उसे जनमानस की खूबियां ही नज़र आती हैं एवम वो अपने भक्तों के लिए सदैव मंगलकामना ही करता है।मोबाइल कॉल के माध्यम से सभा को किया सम्बोधित।*

*मुख्य अतिथि रहें राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ज़नाब जमाल सिद्दीकी ने किया वादा सरकार देगी सुरक्षा एवं संरक्षण,*
       दिल्ली,सूफ़ीसन्तफ़कीर शाह मलंग समाज महाबैठक के सुभअवसर पर देशभर से आये मलंग सूफ़ीसन्तों को मोबाइल पर ख़िताब करते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संघ रक्षक इन्द्रेश कुमार जी ने कहा कि एक साधुसन्त फ़कीर की ये विशेषता होती है की उसे जनमानस की खूबियां ही नज़र आती हैं एवम वो अपने भक्तों के लिए सदैव मंगलकामना ही करता है।उन्होंने देश की एकता,अखंडता,अमनो-चमन में सूफ़ीसन्त फ़कीरों का महत्वपूर्ण योगदान का वर्णन करते हुए दीपावली की बधाई दी। त्यौहार पर सभी धर्मों को देश की ख़ुशहाली आपसी प्यार मुहब्बत के नाम दीप प्रज्वलित करने गाय के दूध पर आधारित मिठाईयां भेंट करने को कहा।
         *महाबैठक के मुख्य अतिथि रहें राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ज़नाब जमाल सिद्दीकी जी ने कहा कि फ़कीर समाज देश में बिभिन्न धर्मो को एकसूत्र में बांधने कार्य किया है!* और यह कर भी रहा है फ़कीर समाज कभी किसी से कुछ नहीं मांगा हमेशा आशीर्वाद दुवाएं दी हैं।और हमें गर्व है फ़कीर समाज पर क्योकि हमारा वज़ीरेआजम भी फ़कीर है।इसलिए इस समाज की सुरक्षा एवं संरक्षण हमारे सरकार की पहली प्राथमिकता है।उन्होंने सूफीज्म को बढ़ावा देने एवं मलंगों की सुरक्षा हेतु गनर सहित उनकी बिरासत को भी बचाने के लिए अस्वासन दिया।
शाह समाज ने भी उन्हें भरोशा दियाला कि यदि सरकार अपने वादे को पूरा करता है तो हम भारत वर्ष के सूफ़ी एक बड़ी सभा कर माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को बधाई देंगे।परंतु जिस प्रकार मलंगों को मात्र एक फ़ोटो सेल्फी लेने के लिए पेश कर हमेशा से राजनीति की रोटियां सेंकी जा रही हैं वह गलत है।इसलिए 31अक्टूबर दिल्ली महाबैठक के बाद सूफ़ीसन्त फ़कीर शाह मलंग समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय सूफ़ी इस्लामिक बोर्ड ऑफ मलंग की अध्यक्षता में यह एलान करते हैं कि आज और अभी से हम पूरे देश में न कोई सभाएं करेंगे न ही किसी पार्टी या संगठन में शिरकत करेंगे।यदि इसके विपरीत कोई जाता है तो हमारे बड़े बाबा पीरे ला सानी महबूबे सुब्हानी सूफिये बा सफा  हुज़ूर ताजदारे मलंगां शैखे तरीकत फिल हिन्द_   सरकार सैय्यद मासूम अली शाह मलंग मदारी की शान में गुस्ताखी एवं हुज़ूर फखरे मलंग सूफ़ी सैय्यद रफीक अली मलंग मासूमी मदारी तथा ज़ीनते सरताजे मलंगां सूफ़ी महमूद अली शाह मलंग फरमूदी मदारी के आदेश का अवहेलना होगा।इसलिए इस आदेश की अवहेलना कोई भी वास्तविक सूफ़ी नही करेगा।
          *राष्ट्रीय सूफ़ी इस्लामिक बोर्ड ऑफ मलंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफ़ी शाह सैय्यद जियारत अली मलंग हक्कानी मदारी जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सूफियों ने हमेशा से दुनिया में शांति का पैगाम दिया है!* परंतु कुछ तथाकथित मुल्लों,कट्टरपंथीयों के गलत बयानबाजी से सूफ़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।इसलिए शाह समाज को एक जुट होकर राष्ट्रीय स्तर पर एक पैगाम देना होगा कि हम हमेशा से सर्व धर्म समभाव को तरज़ीह देने वाले पंथ हैं।
     *बैठक में उपस्थित मुख्यवक्ता मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संगठन संयोजक गिरीश जुयाल जी ने संबोधित करते हुए कहा कि इंसानियत सबसे पहले है हमें एकजुट होकर भारतीयता का लक्ष्य विश्व को श्रेष्ठता की ओर ले जाना हैँ !* उन्होंने शाह समाज से मानवता को बढ़ाने वाले अनेक प्रकार के कार्यक्रम करने को लेकर चर्चा किया खासकर देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के अवसर पर इस दिवाली को अपने अपने घरों में चिराग करने के साथ-साथ देश के लिए कुर्बानी देने वाले अपने बुजुर्गों के मजार पर भी चिरागा करेगा।फकीर समाज कट्टरता के विरुद्ध रहा है।हुब्बल वतनी पर यकीन करता है।
 इसे एक अभियान में बदलने की जरूरत है अंत में उन्होंने ने कहा कि इस दिवाली को आत्मनिर्भर दिवाली के रूप में मनवाने पर जोर दें।
*राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन के मार्गदर्शक ताहिर शाह सांई बाबा फ़कीर ने कहा कि राष्ट्रीय शाह समाज विद्यालय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं हस्तांतरण में राष्ट्र के आदर्शों और विचारधाराओं को फैलाने के लिए है।* सूफ़ीसन्तफ़कीर शाह मलंग परिवार की दीनी और दुनियावी तालीम को जोड़ने वाली कड़ी है। जो विद्यार्थियों के बहुमुखी प्रतिभा विकास का महत्वपूर्ण साधन होगा।
       *ज़ीनते सरताजे मलंगां सूफ़ी महमूद अली शाह मलंग फरमूदी मदारी जी ने देश में खुशहाली के लिए शाह समाज को एकजुट होने का पैगाम देते हुए कहा कि कट्टरता कट्टरपंथी इस्लाम का हिस्सा नहीं है हम सूफ़ी मानवता को सर्वोपरी मानते है।*
    हजरत आमीन बाबा मलंग मासूमी मदारी  गुजराती जी ने सूफियों की परंपरा संस्कृति से समाज को अवगत कराया और आम आवाम के लिए दुवाएं की।
      *हिंदुस्तान-ए-ताज हुज़ूर फखरे मलंग सूफ़ी सैय्यद रफीक अली मलंग मासूमी मदारी जी ने देश की उन्नति,एकता,अमन-चैन के लिए दुवाएं की।*
बैठक में तेरह अलग-अलग राज्यों से सूफ़ीसन्तफ़कीर शाह मलंग समाज सहित पूरे देश से संगठन पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि हाज़ी जहीर अहमद पूर्व केंद्रीय मंत्री बीजेपी उर्दू एकेडमी सदस्य उत्तर प्रदेश सरकार भी मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।