Skip to main content

कोंच में 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ पर लटका मिला ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*

  उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में लगे बबूल के पेड़ पर तारों के फंदे से लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।


घटना की जानकारी तब हुई जब खेत पर किसान अपनी फसल की रखवाली करने के लिए जा रहे थे, जहां उन्होंने बबूल के पेड़ पर किशोर के शव को लटका हुआ देखा, तत्काल पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही कैलिया पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची, जिन्होंने किशोर के शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई साथ ही गांव के ही दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी।घटना कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम गेंदोली है। यहां के रहने वाले दिनेश के 16 वर्षीय पुत्र निशांत का शव गांव के बाहर खेतों में लगे बबूल के पेड़ पर तारों से बने फंदे पर झूलता मिला, इस बारे में तब जानकारी हुई जब गेंदोंली ग्राम के किसान अपने खेतों में काम करने जा रहे थे, जैसे ही उन्होंने बबूल के पेड़ पर निशांत के शव देख तत्काल उसके पिता दिनेश को सूचना दी, साथ ही पुलिस को अवगत कराया।बबूल के पेड़ में लटका था शव गांव के बाहर खेत में शव मिलने से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, वहीं अपने 16 वर्षीय पुत्र के शव को देख पिता बेहोश हो गया, सूचना मिलते ही कैलिया थाना पुलिस के साथ कोंच सीओ उमेश कुमार पांडेय फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच कराई, साथ ही शव को बबूल के पेड़ से नीचे उतरकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पिता ने लगाया हत्या आरोप वहीं मृतक के पिता दिनेश का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले मनोज नाम के दो युवकों ने उसके बेटे की हत्या की है, मृतक के पिता दिनेश का कहना है कि शाम को मनोज और गांव अन्य लोग गांव में बदमाश बदमाश कहकर चिल्ला रहे थे, उन्हे यह पता नहीं था उसके बेटे को ही बदमाश बताकर उसकी हत्या कर बबूल के पेड़ पर लटका देंगे। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे को रात भर तलाश की, मगर उसका कहीं भी पता नहीं चला, आज उसका शव पेड़ पर लटका मिला। वही इस मामले में कोंच सीओ उमेश कुमार पांडेय का कहना है कि फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिससे हत्या और आत्महत्या की सुलझ सके, उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।