Skip to main content

उरई विकास प्राधिकरण नगर में करायेगा 5 करोड़ रूपये के विकास एवं सौन्दर्याकरण के कार्य

 उरई विकास प्राधिकरण नगर में करायेगा 5 करोड़ रूपये के विकास एवं सौन्दर्याकरण के कार्य


दैनिक ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद



 उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले विकास प्राधिकरण उरई की अध्यक्षता में उरई विकास प्राधिकरण उरई की 25वीं बोर्ड बैठक कलेक्ट्रेट सभागार उरई में आयोजित की गयी जिसमें प्राधिकरण क्षेत्र के अन्तर्गत आम जनमानस तथा शहर के सुन्दरीकरण हेतु विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे गये। जिसमें जिला परिषद चौराहे के समीप कलेक्ट्रेट गेट के दोनो ओर स्ट्रीट स्केपिंग एवं सुन्दरीकरण का कार्य जिसमें 12 सूर्य नमस्कार की मुद्रायें एवं विभिन्न हस्त मुद्रायें विभिन्न पैडस्टल पर लगायी जायेगी तथा विभिन्न प्रकार के शोभाकार पौधे लगाये जायेगें। तहसील गेट के निकट बाउन्ड्री से लगी हुयी खुली भूमि पर विभिन्न शोभाकार पेड़ पौधों, आकृतियों एवं फुटपाथ को सुन्दर बनाया जायेगा, जिला परिषद के निकट विभिन्न कार्यालयों के वाहय दीवारों पर विभिन्न महापुरूषों, प्राकृतिक दृष्यों, खेलकूद से सम्बन्धित एवं विभिन्न मेमोरेवल दृष्यों की आकर्षक चित्रकारी/पेन्टिग करायी जायेगी। इसके साथ ही एन०आई०सी० गेट से शिवा पैलेस होते हुए चुर्खी, जालौन चौराहे को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। जिससे आम जनमानस आवागमन में सुविधा होगी। जिला परिषद चौराहे से जालौन चुगीं तक सड़क के दोनो ओर शोभाकार पौधों, फसाड लाईट सहित फुटपाथ का सुन्दरीकरण किया जायेगा। इस कार्य में लेण्डस्कैपिंग तथा बड़े पौधे लगाकर 90 बड़े आकर्षक स्ट्रेक्चर बनाये जायेंगे। इसके अतिरिक्त विकास भवन के सामने एवं एन०आई०सी० से कलेक्ट्रेट के अन्दर आने वाली सड़क की मरम्मत सहित पेन्टिग की जायेगी। विकास प्राधिकरण की प्रथम योजना चौरसी आवासीय योजना एवं आसपास के जल भराव की निकासी हेतु नाले का निर्माण कराया जायेगा ताकि बारिस में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। उक्त बैठक में जिलाधिकारी / उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय, सचिव उरई विकास प्राधिकरण / मुख्य लेखाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, अपर निदेशक वित्त के प्रतिनिधि, परियोजना प्रबन्धक जल निगम, सहयुक्त नियोजक झांसी अशोक कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि, उरई विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य बृजभूषण सिंह, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार पटैरिया, अवर अभियंता सुधीर सिंह, विजय कुमार एवं प्राधिकरण का अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।