Skip to main content

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के 21 वें स्थापना दिवस पर चांदनी शाहबानो ने कहा- सूफ़ीसन्त शाह मलंग प्रकोष्ठ 'मां भारती', 'संविधान' और 'राष्ट्र' के लिए समर्पित

 लखनऊ : चिनहट रविवार, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का 21वां स्थापना दिवस के आयोजन के तहत राष्ट्रीय संयोजिका चांदनी शाहबानो एमआरएम सूफ़ीसन्त शाह मलंग प्रकोष्ठ के संबोधन में वह मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इन्द्रेश कुमार जी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी प्रेरणा से यह इक्कीस साल का सफर पूरा कर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम संगठन बनी है। शाहबानो ने कहा आज मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं के पास मातृभूमि के प्रति भक्ति है, जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है. एक भारत-श्रेष्ठ भारत जिसकी आस्था का मूलमंत्र रहा है. जब मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का जन्म हुआ था, तो हमारे पास न ज्यादा अनुभव था, न साधन थे, न संसाधन थे, लेकिन आज हमारे पास मातृभूमि के प्रति भक्ति और लाखों मुसलमानों की शक्ति है.


21वें स्थापना दिवस के शुभअवसर पर राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह एमआरएम सूफ़ीसन्त शाह मलंग प्रकोष्ठ ने कहा कि हमारे आदर्श परमपूज्य गुरुवर इन्द्रेश कुमार जी आज ऑनलाइन हम तमाम कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद और मुबारकबाद दिए हैं। एमआरएम मतलब- मिशन, एमआरएम मतलब- समाज सेवा, एमआरएम मतलब- समाज का सशक्तिकरण, एमआरएम मतलब- नए भारत का निर्माण. यह मूल मंत्रों के साथ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मुस्लिम समाज के लोगों ने चिनहट लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का 21वां स्थापना दिवस मनाया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।