Skip to main content

जालौन डीएम ने मेडिकल कालेज का किया औचक निरीक्षणकई डॉ मिले नदारद

 जालौन डीएम ने मेडिकल कालेज का किया औचक निरीक्षणकई डॉ मिले नदारद

जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए



दैनिक ब्यूरो  जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद


उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले अभी दो दिन ही हुए हैं जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ लखनऊ में 'धरती के भगवान' यानी कि चिकित्सकों को

सेवा भाव से जुटने की नसीहत दे रहे थे। खासतौर पर मेडिकल कॉलेजों

की स्थिति सुधारने की बात कही थी, लेकिन चिकित्सक हैं कि सुधर नहीं रहे हैं। गुरुवार को जब जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राजकीय मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का अचानक निरीक्षण किया जानकारी आधा दर्जन से अधिकि चिकित्सक अपनी कुर्सी से गायब मिले। कुछ के तो कक्ष ही बंद मिले। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम रजिस्ट्रेशन काउंटर व चिकित्सालय के ओपीडी ब्लाक में स्थित प्रत्येक विभाग की ओपीडी का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया। इस दौरान ईसीजी विभाग में डॉ. वीरेंद्र गुप्ता, डॉ. ज्योति व डॉ. शिशिर यादव, स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में डॉ. प्रीति, नाक, कान, गला विभाग में डॉ. आरके राठौर का कक्ष बन्द मिला। नेत्र रोग विभाग में डॉ. सौरभ गुप्ता व डॉ. आरएन कुशवाहा अनुपस्थित मिले, जिस पर नाराजगी जाहिर की और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को निर्देशित किया कि अनुपस्थित डॉक्टरों के विरुद्ध अपने स्तर पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। कुछ जगह मिली गंदगी को देखकर उन्होंने मेडिकल प्राचार्य डॉ राजेश कुमार मौर्य को सफाई व्यवस्था में सुधार करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीज को मिलने वाले इलाज में भी किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ओपीडी में उपस्थित डॉक्टरों से पदनाम आदि सहित जानकारी

हासिल की।

मेडिसिन और आर्थों में नहीं थे वरिष्ठ चिकित्सक

मेडिसिन विभाग व आर्थो विभाग में वरिष्ठ चिकित्सक के न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। कई विभागों में डॉक्टरों व कर्मचारियों के यूनिफॉर्म में न होने नाराजगी प्रकट की। साथ ही ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार मौर्य व सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन को निर्देशित किया कि सभी सीनियर, जूनियर डॉक्टर समय से अपनी अपनी ओपीडी में बैठकर मरीजों का उपचार करें। जिलाधिकारी ने कई मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, उपचार एवं दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली जिस पर मरीजों ने कहा कि उपचार व दवाओं के लिए किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उप जिलाधिकारी उरई अभिषेक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशान्त निरंजन, डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. विशाल

अग्रवाल, डॉ. जीतेन्द्र मिश्रा मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।