Skip to main content

चाचा के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी, मौत: क्रिसमिस पर रात में थी पार्टी, मां लेकर मजाक किया तो भतीजे ने मारी लात

 चाचा के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी, मौत: क्रिसमिस पर रात में थी पार्टी, मां लेकर मजाक किया तो भतीजे ने मारी लात



झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी में बुधवार को मजाक-मजाक में चाचा का मर्डर हो गया। शराब पार्टी में मां को लेकर चाचा ने मजाक कर दिया था। इससे गुस्साए मुंह बोले भतीजे ने प्राइवेट पार्ट में लात मार दी। इससे चाचा की मौत हो गई।चाचा-भतीजे राजस्थान के रहने वाले हैं। नवाबाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।4 माह से झांसी में कर रहे थे काम मृतक का नाम राजवीर जाटव (45) पुत्र रामखिलाड़ी था। वह राजस्थान में धोलपुर के गांव सूरजपुरा का रहने वाला था। पत्नी प्रीति ने बताया कि गांव का सूरज ठेकेदारी करता है। मेरे पति राजवीर उनके पास टाइल-पत्थर लगाने का काम करता था। पिछले करीब 4 माह से झांसी के अशोक सनफ्रांस सिटी में काम चल रहा था। यहां ठेकेदार के पास पति के अलावा गांव के नरोत्तम उर्फ लुक्का (24) और पवन काम कर रहे थे। नरोत्तम रिश्ते में भतीजा लगाता है। जिस मकान में काम चल रहा था, चारों उसी में रह रहे थे।प्रीति ने बताया कि क्रिसमस को लेकर सभी ने छुट्टी कर ली थी और काम पर नहीं गए थे। रात को चारों मकान में शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान नरोत्तम मजाक करने लगा। तब पति ने भी नरोत्तम की मां को लेकर मजाक कर दिया। इससे वह चिढ़ गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। उसने पति राजवीर के प्राइवेट पार्ट में लात मार दी। ठेकेदार और पवन ने बीच बचाव कर उसे बचाया। इससे राजवीर जाटव की हालत बिगड़ गई। रात को उसे कई बार उल्टी हुई तो मंगलवार सुबह ठेकेदार ने आरोपी को भगा दिया।जबकि पति को डॉक्टर के पास ले गया। दवा दिलाकर वह पति को वापस ले आया। इससे दोपहर में दोबारा तबीयत बिगड़ गई। तब लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर पति ने दम तोड़ दिया।राजवीर की मौत के बाद परिजन रोते बिलखते हुए राजस्थान से झांसी पहुंच गए। राजवीर के 3 बच्चे हैं। बड़ा बेटो मनु जालौन के एट में मजदूरी करता है। जबकि पत्नी, 14 साल की बेटी प्राची और 10 साल का बेटा मानव गांव में रहते हैं। पत्नी प्रीति ने बताया कि मंगलवार को पति से फोन पर बात हुई थी। तब उन्होंने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी थी। तब उनको अस्पताल जाकर इलाज कराने के लिए कहा था। लेकिन बाद में मौत होने की सूचना आ गई। इस पर परिजन बुधवार को झांसी पहुंच गए। अब शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज मामले में नवाबाद थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि शराब पार्टी के दौरान मजाक करने पर नरोत्तम ने राजवीर के प्राइवेट पार्ट में लात मार दी थी। इससे राजवीर की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।