Skip to main content

जिले में लगातार बढ़ रही शीत लहर को देखते हुये जालौन- डीएम

 जिले में लगातार बढ़ रही शीत लहर को देखते हुये जालौन- डीएम



दैनिक ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद


 उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में लगातार बढ़ रही शीत लहर को देखते हुये शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय, एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर गुरुवार को कोंच नगर का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने गौशाला, शेल्टर होम, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जाकर निराश्रितों को कंबल का वितरण किया तथा मंडी पहुंचकर अपनी फसल बेचने आए किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुनते हुए समाधान करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने निराश्रित और खुली आसमान में सोने वाले लोगों को कंबल का वितरण किया और उन्हें शेल्टर होम पहुंचाया, जिससे इस भीषण कड़ाकेदार सर्दी से बचाया जा सके।शासन के निर्देश पर गुरुवार देर शाम को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कोंच नगर का निरीक्षण किया। सबसे पहले जिलाधिकारी नगर के हाटा में बनी कान्हा गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने भीषण ठंड को देखते हुए गोवंशों के लिए सही व्यवस्था रखने के निर्देश नगर पालिका प्रशासन को दिये, साथ ही कहा कि जहां पर गोवंश रखे हैं, वहां चारों तरफ त्रिपाल बांधी जाये, जिससे शीत लहर से गोवंशों को बचाया जा सके, इतना ही नहीं अलाव की व्यवस्था गौशाला में कराई जाये, जिससे गौशाला में गर्माहट बनी रहे और गोवंशों को आराम मिल सके।शेल्टर होम में व्यवस्थित मिली सुविधाएं इसके बाद उन्होंने नगर में बन शेल्टर होम का निरीक्षण किया। जहां पर व्यवस्थाएं सही मिलीं। बाहर खुली आसमान में सोने वाले लोगों को शेल्टर होम में ठहरने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश अधीनस्थों को दिये। साथ ही वहां पर रहने वाले लोगों को कंबल का भी वितरण किया। जिलाधिकारी बस स्टैंड के साथ-साथ कोंच रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने निराश्रित लोगों को कंबल का वितरण किया।बाद में जिलाधिकारी ने गल्ला मंडी पहुंचे, जहां मटर की फसल बेचने आये, किसानों से मुलाकात की और उनसे कांटे पर हो रही तौल के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी को किसानों ने बताया कि अलाव के लिये लकड़ी कम पहुंच रही है, जिसको सुनते ही डीएम ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि किसानों के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था कराई जाये। क्योंकि किसान रात के वक्त मटर को बेचने आ रहा है, इसीलिए उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो।किसानों को भी दिये कंबल जिलाधिकारी ने मटर बेचने आए किसानों को कंबल भी दिया, जिससे इस शीत लहर में उन्हें राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश पर सभी अधिकारी को अलग-अलग क्षेत्र में भेजा जा रहा है, जिससे व्यवस्थाएं समुचित रूप से सही रहे उन्होंने पर्याप्त अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं, वहीं गौशाला में भी हर प्रकार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिससे गोवंशों को भीषण शीत लहर से बचाया जा सके। इस दौरान कोच उप जिलाधिकारी अतुल कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी पवन किशोर, रेवेन्यू इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव, सफाई निरीक्षक हरिशंकर निरंजन, अपर सूचना अधिकारी पंकज कुमार तिवारी, ओएसडी अनूप श्रीवास्तव, तहसीलदार मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।