Skip to main content

जालौन में चोरों के हौसले बुलंदः सूने घर से पार किए लाखों के जेवरात व नकदी

 जालौन में चोरों के हौसले बुलंदः सूने घर से पार किए लाखों के जेवरात व नकदी

 उरई कोतवाली पुलिस के पिकेट की खुली पोल



दैनिक ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद


 उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, जो उरई कोतवाली पुलिस को लगातार खुली चुनौती देते हुये चूने घरों को निशाना बना रहे हैं, इतना ही नहीं उरई पुलिस चोरी के खुलासे करने में नाकाम साबित हो रही है, ताजा मामला जालौन रोड़ स्थित नया पटेल नगर का है, जहां चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात व नगदी पार कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही उरई सीओ पुलिस और फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।मामला उरई कोतवाली के जालौन रोड स्थित नया पटेल नगर का है। इस इलाके में जालौन के डीएम एसपी के आवास भी बने हुए हैं, इस क्षेत्र में पुलिस की लगातार पिकेट भी घूमती रहती है, मगर चोरों ने पुलिस सुरक्षा को चुनौती देते हुए जालौन रोड नया पटेल नगर जालौन चौराहे के पास बने बने शिवम सिपौलियां पुत्र मनोज सिपौलिया के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नगदी पार कर दी।सारा सामान बिखरा था, गहने व नगदी गायब थे बताया गया कि शिवम 17 दिसंबर को अपने गांव माधौगढ़ गए हुए थे और घर पर ताला लगा गए थे, जो 19 दिसंबर को सुबह लौट कर वापस आए तो उनके में गेट का ताला टूटा हुआ था, जब अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ थ, जिससे गहने व नगदी गायब थे, इसको देख शिवम और अन्य परिजनों के होश उड़ गए।चोर शिवम के घर से एक सोने की चेन, 7 अंगूठी, 8 जोड़ी पायल, 15 जोड़ी बिछिया, एक सोने का हार, चार कान के टॉप्स एवं 4 लाख 50 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ले गए। इस सामान को गायब देख तत्काल शिवम ने पुलिस को सूचना दी जानकारी मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी।शिवम ने बताया कि पूरा घर अपने गांव गया हुआ था, जहां पर चोरों ने घर के मुख्य दरवाजा को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर जेवरात वह नदी पार कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं क्षेत्राधिकार गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा किया जाएगा और चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बीते कई दिनों से इलाके में चोरों के हौसले बुलंद है। वह एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं, मगर पुलिस इन वारदातों को अंजाम देने वालों को न तो गिरफ्तार कर पा रही और न ही खुलासा कर सकी है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।