Skip to main content

क्षत्रिय समाज के लोगो द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री के नाम का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा

 झांसी से ब्यूरो गिरबर सिंह की रिपोर्ट




क्षत्रिय समाज के लोगो द्वारा केंद्रीय   गृह मंत्री के नाम का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा 



झांसी के मऊ रानीपुर में आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी को सौंपा गया।इस दौरान राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की निर्मम हत्या को लेकर हत्यारो की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की ।


झांसी के मऊरानीपुर में शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष अजय पाल सिंह परिहार के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के बाहर एक ज्ञापन गृहमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी को सौपकर बताया कि विगत दो दिन पूर्व राजस्थान के जयपुर स्थित श्याम नगर उनके घर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर क्षत्रिय समाज करणी सेना व अन्य समाज के द्वारा आक्रोश प्रगट किया। इस दौरान उन्होंने हत्यारो की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की तथा हत्यारो को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए साथ ही सुखदेव सिंह के के परिवार को 5 करोड़ की आर्थिक सहायता दिलाई जाए। इस मौके पर मानसिंह राठौर,विक्रम सिंह तोमर,रिंकू सेंगर,लोकेंद्र सिंह,सुदर्शन सिंह राजावत,छत्रपाल सिंह,मेहरवान सिंह, आर एस परिहार,सुरेंद्र प्रताप सिंह,अमित कुमार, गुरुदत्त सिंह,लोकेंद्र सिंह झांखरी,रविंद्र प्रताप सिंह,बॉबी राजा राजपूत,ह्रदेश सिंह परिहार,अभय सिंह,अंशुल सिंह,प्रदीप,धर्मेश,कपिल,विशाल,सुरेंद्र,सचिन सिंह,धर्मेंद्र सिंह,विक्रम सिंह परिहार,अर्जुन सिंह,शिवकुमार सिंह परिहार,अंकित सिंह,रज्जन सिंह,लोकेंद्र सिंह परमार,नीलेंद्र प्रताप सिंह,गंधर्व सिंह सहित भारी  संख्या में क्षत्रिय समाज के तमाम लोग  मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।