Skip to main content

जालौन में पल्स पोलियो अभियान के लिए निकाली गई रैली- विधायक

 जालौन में पल्स पोलियो अभियान के लिए निकाली गई रैली- विधायक



दैनिक ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद


 उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले जालौन में 10 दिसम्बर को पोलियो बूथ लगाया जाएगा। जिसको लेकर शनिवार को भाजपा विधायक गौरी शंकर वर्मा और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बैंड-बाजे के साथ जन जागरण रैली को जिला चिकित्सालय हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता समेत अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चो को पोलियो से बचाना है, दो बूंद जिन्दगी की पोलियो ड्राप पिलाना है। दो बूँद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार। एक ही नारा गूंजे आज, पोलियो मुक्त करो समाज। जैसे नारे लगाए गए।रैली जिला चिकित्सालय प्रांगण से होकर शहीद भगत सिंह चौराहा, माहिल तालाब से होकर बजरिया, फिर गणेश गंज होकर जिला चिकित्सालय परिसर में समाप्त हुई। विधायक गौरीशंकर ने कहा कि अपने 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो दवा अवश्य पिलायें, जिससे उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद वासियों से अपील की कि 10 दिसम्बर को बूथ दिवस पर अपने एवं पड़ोस के 0-5 वर्ष के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर स्वयं लाकर बच्चों को पोलियो दवा अवश्य पिलायें एवं अपने नोनिहालों को विकलांगता जैसे अभिश्राप से मुक्ति दिलाएं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एनडी शर्मा ने जनपद वासियो, समाज सेवियों, धर्मगुरूओ सें अनुरोध किया कि 10 दिसम्बर को यूथ दिवस पर शत प्रतिशत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दवा पिलाने के लिए मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा चर्च आदि से बच्चों को दवा पिलाने के लिए समाज को जागरूक एवं प्रेरित करें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर देवेन्द्र भिटौरिया ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों, रैली में प्रतिभाग करने वाले आंगनबाड़ी, स्कूली बच्चों एनसीसीसी कैडेट का आभार प्रकट किया।ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एन०डी० शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय उरई डा० अवनीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय उरई डा० सुनीता बनौधा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० वीरेन्द्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एस० डी० चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० अरविन्द भूषण, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० देवेन्द्र कुमार भिटौरिया, एस०एम०ओ० डा० अनविता मिश्रा, सहयोगी संस्थाएँ यूनीसेफ, यू०एन०डी०पी०, डब्लू०एच०ओ० के जनपद प्रतिनिधि जिला समन्वयक शिक्षा विभाग, समाज सेवी रामशरण जाटव, अपर शोध अधिकारी आर०पी० विश्वकर्मा, एच०ई०ओ० अरविन्द्र कुमार, वायोलॉजिस्ट भावना वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।