Skip to main content

उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में मिलेगी डिजिटल एक्स-रे की सुविधा- विधायक

 उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में मिलेगी डिजिटल एक्स-रे की सुविधा- विधायक



दैनिक ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद

 उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले के उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज को एक नई सौगात मिली है। यह नई सौगात डिजिटल एक्स-रे मशीन के रूप में मिली है, जिसमें मरीज अब सिर्फ 5 मिनट में ही अपना डिजिटल एक्सरे प्राप्त कर सकेंगे, जिसका शुभारंभ उरई के भाजपा विधायक गौरी शंकर वर्मा ने फीता काटकर किया।इस दौरान विधायक ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को कंबल का भी वितरण किया, जिससे उन्हें भीषण ठंड से निजात दिलाई जा सके। उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के द्वारा एक हजार एमए फुल डीआर डिजिटल एक्स-रे मशीन दी है। इसकी कीमत एक करोड़ 8 लाख रुपए है। मशीन को इंस्टाल करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका शुभारंभ किया गया।नई मशीन से कम समय में बेहतर एक्स-रे हो सकेंगे। मौजूदा दौर में इस एक्स-रे को प्राप्त करने के लिए मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ अधिक होने से एकमात्र डिजिटल एक्स-रे मशीन से सभी एक्स-रे नहीं हो पाते। इसके चलते मरीजों का सादा एक्स-रे भी किया जाता है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन ने मेडिकल कॉलेज को एक डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई।बिजली का थ्री फेज कनेक्शन कराया कमरे में बिजली का थ्री फेज कनेक्शन भी करा दिया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि नई मशीन मिलने से मरीजों के उच्च गुणवत्ता के एक्स-रे होंगे। इसके साथ ही रोगियों को अधिक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। 200 तक प्रतिदिन एक्स-रे किए जाते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में 150 से 200 एक्स-रे प्रतिदिन किए जाते हैं। सादे एक्स-रे में अधिक समय लगता है।मरीजों का हालचाल जाना 1000 एमए फुल डीआर की डिजिटल मशीन लगने से सादे एक्स-रे कम किए जाएंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज का सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने निरीक्षण कर मरीजों का हाल चाल जाना। इसके साथ ही प्राचार्य, सीएमएस के साथ ईईजी, ओटी, जन औषधि केंद्र आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य व सीएमएस डॉ प्रशांत निरंजन को की ओर से मंगलवार को कम्बल वितरित किए।मरीजों से ली सुविधाओं की जानकारी विधायक गौरीशंकर वर्मा ने इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण के बाद विधायक ने मरीजों से उनके स्वास्थ्य संबंधी पूछताछ के साथ अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली। विधायक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन को व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।