Skip to main content

झांसी में धूप न निकलने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हुआ

 झांसी में धूप न निकलने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हुआ



दैनिक ब्यूरो, झांसी- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद


झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। तेज गति में चल रही शीतलहर नश्तर सी चुभ रही हैं। सुबह 10 बजे तक धूप न निकलने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं तो कोई रजाई से बाहर नहीं निकल रहा है। 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।भीषण ठंड को देखते हुए डीएम अविनाश कुमार ने 8वीं तक के सभी स्कूलों में शुक्रवार और शनिवार को छुट्टी घोषित कर दिया। अब स्कूल सीधे सोमवार को खुलेंगे। वहीं, आईएमडी के अनुसार, झांसी में 31 दिसंबर और एक जनवरी को हल्की बारिश होने के आसार हैं।झांसी में 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस था, जो अगले दिन यानी गुरुवार को घटकर 20.7 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान भी गिरकर 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ जाएगा। नए साल के आसपास ठंड और बढ़ जाएगी और तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा।डीएम अविनाश कुमार के आदेश पर गुरुवार देर रात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नीलम यादव ने ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में शुक्रवार और शनिवार को शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया। डीएम ने बताया कि जनपद में 285 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। इसके अलावा 4850 कंबलों का वितरण किया गया है। इसके अलावा 19 शेल्टर होम एवं रैन बसेरा संचालित हो रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।