Skip to main content

नेशनल लोक अदालत सस्ता, सुलभ न्याय पाने का बहुत उपयोगी माध्यम है- प्रधान जिला न्यायाधीश श्री प्रभात कुमार मिश्रा


----------


देवास 09 दिसंबर 2023/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आज शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिले के समस्त न्यायालयों में वृहद स्तर पर इस वर्ष की चतुर्थ ’नेशनल लोक अदालत’ का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री प्रभात कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश श्री प्रभात कुमार मिश्रा ने कहा कि - ’’लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार होने से घर-घर इसके महत्व को लोग समझने लगे हैं। सस्ता सुलभ न्याय पाने का यह बहुत उपयोगी माध्यम है।’’ 

शुभारंभ कार्यक्रम में श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगों को लोक अदालत के लाभ बताए गए तथा अपील की गई कि अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरण लोक अदालत के माध्यम से निराकृत करने का प्रयास करें। साथ ही खंडपीठ के पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण को लोक अदालत में अधिक से अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण के निराकरण हेतु प्रेरित किया गया।

नेशनल लोक अदालत में सिविल, आपराधिक, विद्युत अधिनियम, एनआईएक्ट, चैक बाउन्स, श्रम मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बीएसएनएल आदि विषयक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला मुख्यालय देवास एवं तहसील स्तर पर सोनकच्छ, कन्नौद, खातेगांव, टोंकखुर्द एवं बागली में 26 न्यायिक खंडपीठों का गठन किया गया। 

प्रधान जिला न्यायाधीश श्री प्रभात कुमार मिश्रा एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह द्वारा विद्युत कंपनी, नगर निगम, बैंक, बीएसएनएल, बीमा कंपनी के स्टाॅल पर जाकर तथा खंडपीठों का भ्रमण कर समस्त संबंधित अधिकारीगण को लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण के निराकरण हेतु प्रेरित किया गया। राजीनामा करने वाले पक्षकारगण को स्मृतिस्वरूप फलदार और फूलों के पौधे भेंट किये गये एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।  

शुभारंभ कार्यक्रम में श्री दिनेश प्रसाद मिश्र विशेष न्यायाधीश, श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री मनीष सिंह ठाकुर प्रथम जिला न्यायाधीश, डाॅ. कु. महजबीन खान प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्रीमती सोनल पटेल द्वितीय जिला न्यायाधीश, श्री शिवकुमार कौशल मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, श्रीमती विनीता गुप्ता श्रम न्यायाधीश, जिला रजिस्ट्रार एवं न्यायाधीश श्री यशपाल सिंह एवं न्यायाधीशगण श्रीमती अनुसिंह, सुश्री रश्मि खुराना, श्री प्रियांशु पांडे, श्री अब्दुल अजहर अंसारी, श्रीमती श्वेता अग्रवाल, श्रीमती आफरीन युसूफजई, श्री सौरभ जैन, सुश्री पारूल जैन, सुश्री संध्या मुद्गल, श्री राॅबिन दयाल जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री रामप्रसाद सूर्यवंशी अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, श्री चंद्रशेखर बाजपेयी उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, श्री चंद्रपालसिंह सोलंकी सचिव अधिवक्ता संघ, श्री पुनीत शुक्ला उपायुक्त नगर पालिक निगम, श्री राजेशचंद्र जैन अधीक्षण यंत्री विद्युत कंपनी, श्री गोविन्द सिन्हा क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई, श्री अहसान अहमद खान एलडीएम बैंक, श्री गोपाल झंवर क्षेत्रीय प्रबंधक म.प्र. ग्रामीण बैंक, श्री पी. हालदार चीफ जनरल मैनेजर गेल गेस कंपनी, श्री राजेन्द्र भदौदिया जिला लोक अभियोजन अधिकारी, विद्युत कंपनी एवं बैंक के अधिकारीगण, लीगल एड डिफेंस काउंसेल स्टाॅफ, लोक अभियोजन अधिकारीगण, अधिवक्तागण, पैनल लायर्स, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं पक्षकारगण उपस्थित रहे।  

नेशनल लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों की जानकारीः-

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्रीमती निहारिका सिंह ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में संपूर्ण जिले में गठित 26 न्यायिक खंडपीठों में न्यायालयों के लंबित प्रकरणों में आपराधिक प्रकरण 314, चैक बाउन्स 155, फैमेली मेटर्स 8, विद्युत 101,  विविध 52, श्रम के 4 प्रकरण, सिविल के 13, क्लेम के 82 प्रकरण कुल 729 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें राशि रू. 8,49,95,433/- अवार्ड की गई एवं 1911 लोग लाभांवित हुए। 

निराकृत 82 क्लेम प्रकरणों में राशि रू 35282000/- के अवार्ड आपसी समझौते के आधार पर पारित किए गए। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के 155 प्रकरण निराकृत हुए जिनमें 41794757/- रूपये के चैकों की राशि में सेटलमेंट किया गया। 3,75,610/- रूपये की राशि के   13 सिविल प्रकरणों का निराकरण हुआ। 

5031 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया है जिसमें रूपये 6,60,70,694/-रू. राशि के अवार्ड पारित किए गए है एवं 7519 व्यक्ति लाभांवित हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...