Skip to main content

झांसी में प्रेमिका के गम में प्रेमी ने होटल में लगाई फांसी

 झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी के अंब्रोसिया होटल के कमरा नंबर-202 में एक युवक की लाश मिली है। युवक ने बुधवार सुबह होटल में कमरा बुक किया था और प्रेमिका को मिलने बुलाया था। दोपहर में प्रेमिका होटल पहुंची। दोनों ने काफी देर तक बातचीत की। जैसे ही लड़की कमरे से बाहर निकली, तो अंदर उसे कुछ आवाज सुनाई दी। उसने जाकर देखा, तो प्रेमी फंदे पर लटका था। लड़की ने पहले उसे उतारने की कोशिश की, मगर वह सफल नहीं हुई। इसके बाद होटल स्टाफ को इस बारे में बताया। मगर होटल के स्टाफ ने युवती को पकड़कर ऑफिस में बैठा लिया और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि प्रेमी की शादी हो गई थी, इसलिए युवती उससे प्रेम संबंध नहीं रखना चाहती थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या कर लाश को लटकाने का आरोप लगाया है।3 साल से थे दोनों के प्रेम संबंध मृतक का नाम अफजल उर्फ फैजल (23) था। वह कोतवाली थाना के अलीगोल बाहर मोहल्ले का रहने वाला था। फैजल दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता मुन्ना सब्जी का ठेला लगाते हैं। जबकि बड़ा भाई प्राइवेट काम करता है। बड़े भाई अजहर ने बताया, "मेरा भाई फैजल ट्रांसपोर्ट नगर में पल्लेदारी का काम करता था। 3 साल पहले उसकी मोहल्ले की एक हिंदू युवती से दोस्ती हो गई।


दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे। जब इसकी जानकारी घरवालों को लगी, तो परिजनों ने विरोध किया। अप्रैल 2023 में फैजल की शादी करा दी गई थी। सुबह भाई घर से काम के लिए निकला था, मगर वह काम पर नहीं गया।दोपहर को सूचना मिली कि फैजल की लाश होटल में है। छोटे भाई की हत्या की गई है। क्योंकि, उसके दोनों घुटने जमीन में टच हो रहे थे। सीने में चोट के निशान हैं।" प्रेमिका बोली-फोन कर जबरन मिलने बुलाया था प्रेमिका का कहना है, "मेरा फैजल के साथ प्रेम संबंध थे। जब उसकी शादी हुई, तो मैंने सारे संबंध खत्म कर दिए। उससे बात करना बंद दिया। सिम तोड़ फेंक दी और दूसरा नंबर ले लिया। मगर 1 महीने पहले फैजल ने मेरा कहीं से नंबर ले लिया और फोन करने लगा।उसके पास मेरे कुछ प्राइवेट फोटो थे। वह मुझे मिलने के लिए बुलाने लगा। मैं मना कर रही थी। आज सुबह 9 बजे फैजल का फोन आया। उसने कहा कि मिलने आ रही हो या फिर मैं घर जा जाऊं। तब मैंने मिलने के लिए हां कर दी। उसके बताने पर मैं दोपहर में अंब्रोसिया होटल में पहुंची और फैजल से मिली।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।