Skip to main content

शाजापुर सलसलाई पुलिस ने गुरूवार रात ताला तोड़कर चुराई गई सोयाबीन बदमाशों से जब्त कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया माल भी बरामद किया है। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 शाजापुर सलसलाई पुलिस ने गुरूवार रात ताला तोड़कर चुराई गई सोयाबीन बदमाशों से जब्त कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया माल भी बरामद किया है। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फरियादी कपिल पिता इन्दरसिहं परमार (35) निवासी बुडलाय ने थाने पर आकर शिकायत की कि ग्राम बुड़लाय में मेरे दो मकान है जो की आमने-सामने है। एक मकान में मेरा परिवार रहता है एवं दुसरे मकान में फसल व कृषि सामान रखा रहता है। गुरूवार रात करीब 9 बजे जब कपिल दुसरे वाले मकान का ताला लगाकर अपने घर पर आकर सो गया था। जब वह सुबह करीब 6 बजे अपने दूसरे मकान पर गया तो देखा कि उसका ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सोयाबीन के 25 कट्टे में से 18 कट्टे जिसमें 90 हजार रू. की 16 क्विंटल सोयाबीन थी गायब थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। संदेहीयों से पूछताछ में महेश परमार तथा उसके दो साथियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने रात में लोहे की गेंती से फरियादी कपिल परमार के घर का ताला तोड़कर सोयाबीन चोरी करना स्वीकार किया। जिनसे सोयाबीन 16 क्विंटल किमती 90000 रू एवं ताला तोड़ने में उपयोग की गई लोहे की गेंती आरोपी महेश परमार के घर से जप्त की गई एवं उक्त तीनों आरोपीयों को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में उनि नरेन्द्रसिंह कुशवाह थाना सलसलाई, सउनि आरसी चोहान, प्रआर राधेश्याम, आरक्षक दीपक साहू, आरक्षक संदीप, सुरेश दांगी, अरविन्द जाटव, आरक्षक अर्जुन बागड़ी, विष्णु दांगी, राहुल, कुलदीप, सैनिक नरेन्द्र, सेनिक चौनसिंह की मुख्य भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।