Skip to main content

अंबेडकर नगर संवाददाता संतोष पांडे अंबेडकर नगर गोविंद दशमी का मुख्य स्नान पर्व शांतिपूर्वक संपन्न

 अंबेडकर नगर संवाददाता संतोष पांडे अंबेडकर नगर गोविंद दशमी का मुख्य स्नान पर्व शांतिपूर्वक संपन्न 


गोविंद साहब में गोविंद दशमी का मुख्य स्नान पर्व शांति से बीत जाने के अब मेले ने रफ्तार पकड़ लिया है तो वहीं मनोरंजन के साधनों के संचालन की अनुमति प्रशासन द्वारा प्रदान किए जाने के बाद मेला क्षेत्र गुलजार हुआ इससे व्यवसाईयों में प्रसन्नता है तो वहीं श्रद्धालु और मेलार्थियों में भी खुशी है।महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली पर एक माह तक चलने वाले मेले में शनिवार को भी भीड़ रही स्नान बीत जाने के बाद भी  श्रद्धालु मठ परिसर में दर्शन पूजन व समाधि पर मत्था टेक मन्नतें मान रहे हैं।इसी के साथ अब क्षेत्रीय लोगों की भी भीड़ बढ़ रही है। मेले में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं सबसे प्रमुख चीज खजले की दूकानों पर खरीददारों की भीड़ देखी गई। घोड़े व अन्य पशुओं की बिक्री भी खूब हो रही है तो वहीं खेती बाड़ी व गृहस्थी के सामानों की भी जमकर खरीदारी लोग कर रहे हैं। श्रद्धालु व मेले में आए लोगों को गंदगी व कूड़े-कचरे के बीच से आवागमन करना पड़ रहा है। मुख्य स्नान पर्व में शामिल होकर श्रद्धालुओं के लौटने के बाद मठ परिसर में गंदगी व कूड़े का अंबार लगा हुआ है जिसकी सफाई अभी भी नहीं की जा सकी है सफाई के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं,सरोवर के इर्द-गिर्द कीचड़ व फिसलन की स्थिति लगातार बनी हुई है,रास्ते में कीचड़ के साथ ही जलभराव भी है यही हाल मेला क्षेत्र में भी है। सफाई कर्मियों की तैनाती होने के बाद भी यह हाल है जो कि व्यवस्था पर सवाल खड़ी कर रही है। मेले में लगे नृत्य संगीत के मनोरंजन केंद्र दो थिएटर,आधा दर्जन वैरायटी शो,दो मौत का कुआं व झूले आदि काफी पहले से ही लग गए थे इनके संचालकों को मुख्य पर्व पर इसके फायदे की उम्मीद थी लेकिन प्रशासनिक अदूरदर्शिता के चलते अनुमति नहीं मिल सकी थी इनके संचालकों को जिला मुख्यालय से लेकर तहसील तक चक्कर लगाना पड़ा आर्थिक नुकसान जो हुआ वह अलग।आखिरकार शुक्रवार देर शाम को इनके संचालन की अनुमति एसडीएम सौरभ शुक्ला द्वारा प्रदान कर दी गई इसके बाद शनिवार को इनका संचालन शुरू हो गया इसका आनंद लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही जिससे मेले में भी भीड़ बढ़ गई तो वहीं दुकानदारों के भी चेहरे खिल गए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।