Skip to main content

चेहरी गांव में नि: शुल्क बकरी वितरण के साथ कन्वर्जन कैंप का आयोजन

 चेहरी गांव में नि: शुल्क बकरी वितरण के साथ कन्वर्जन कैंप का आयोजन 



वरिष्ठ संवाददाता बीपीमिश्र


गोरखपुर।महराजगंज, 27 दिसंबर 2023सेफ सोसाइटी उत्तर प्रदेश तथा फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस की ओर से सदर ब्लाक के चेहरी गांव में हनुमान मंदिर के पास कुकुरगाढ़े में बुधवार को लोगों को नि: शुल्क बकरी बांटी गई। इसके साथ ही लगे कन्वर्जन कैम्प में बड़ी संख्या में लोग सरकारी योजनाओं से जोड़े गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में मदद मिलेगी। वह अपनी जरूरतें पूरी करने में स्वयं सक्षम हो सकेंगी और कभी भी खुद को बोझ नहीं महसूस करेंगी। बतौर विशेष अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि विवेक गुप्ता ने कहा कि कन्वर्जन कैंप में बड़ी संख्या लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया है। यह एक अच्छी पहल है। अक्सर लोग जानकारी नहीं होने से सुविधा का फायदा नहीं उठा पाते हैं। गांव में कैंप लगने से लोगों को जागरूक करना आसान हो गया। विशेष अतिथि फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस के सीएसआर हेड संदीप सिंह ने कहा कि फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस व्यवसाय के लिए महिलाओं को समूह के माध्यम से छोटे-छोटे ऋण उपलब्ध करा रहा है। इसे पाने के लिए उन्हें किसी गारंटर की जरूरत नहीं होती। मात्र आधार कार्ड पर उन्हें आसानी से ऋण मिल जाता है। इसके माध्यम से महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर ले रहीं हैं। इस तरह से फ्यूजन बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार से जोड़ सका है। महिलाओं को इस तरह से आर्थिक सशक्त बनाकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि सदर क्षेत्र के पूर्व प्रमुख विरेन्द्र चौधरी, विशेष अतिथि चेहरी गांव के प्रधान ऋषिदेव, कार्यक्रम संयोजक सेफ सोसाइटी के वरिष्ठ कार्यकारी शैलेन्द्र चतुर्वेदी, कार्यक्रम संचालक सेफ सोसाइटी के प्रोग्राम मैनेजर बृजेश चतुर्वेदी की भी मौजूदगी रही।सेफ सोसाइटी के वरिष्ठ कार्यकारी शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि समाज के निचले तबके के जीविकोपार्जन में वृद्धि करने के उद्देश्य से सेफ सोसाइटी लगातार प्रयासरत है। बीते तीन वर्षों में बिहार के कई जिलों में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम चला कर महिलाओं के जीविकोपार्जन के लिए रोजगार सृजन कर रही है। यह संस्था 16 वर्षों से लगातार बाल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, जीविकोपार्जन, लैंगिक समानता, एवं स्वास्थ्य अधिकार को लेकर कार्यक्रम करती रही है। साथ ही महिलाओं के उत्थान के उद्देश्य से मानव तस्करी की रोकथाम, रक्तदान कैंप लगाकर जरूरतमंदों की सहायता करना, किसानों के संगठन के माध्यम से आर्गेनिक लीफ का उत्पादन करना सहित कई अन्य काम कर रही है। बकरी वितरण का यह कार्य महिलाओं को जीविकोपार्जन के लिए आत्मनिर्भर बनाने और  उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।