Skip to main content

राष्ट्रीय युवा जनसेवक क्रांति सम्मान से लखनऊ मे सम्मानित होंगे: कुलदीप पाण्डेय


 राष्ट्रीय युवा जनसेवक क्रांति सम्मान से लखनऊ मे सम्मानित होंगे: कुलदीप पाण्डेय

 वरिष्ठ संवाददाता बीपीमिश्र

गोरखपुर। समाज सेवा के क्षेत्र मे निरन्तर अग्रसर युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय को प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे आगामी 21 जनवरी को अखिल भारतीय क्रांति सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह व महासचिव केशव चंद यादव द्वारा राष्ट्रीय युवा जनसेवक क्रांति सम्मान 2024 से सम्मानित किया जायेगा।सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से विभिन्न क्षेत्रों मे अपना पहचान बनाने वाले 51 विभुतियों को सम्मानित करने के लिए संघ ने सैकड़़ों प्रतिभागियों जिसमे खेल,चिकित्सा,समाजसेवा,साहित्य,कवि आदि दर्जनों वर्गों से जुड़े व्यक्तियों मे समाजसेवा के लिए गोरखपुर जिला से कुलदीप पाण्डेय का भी चयन किया गया है।कुलदीप पाण्डेय गोरखपुर जिला के राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम के निवासी है तथा ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय के एकलौते सुपुत्र है। पाण्डेय जी विगत दस वर्षों से स्वयं निर्मित युवा जनकल्याण समिति नामक संगठन के माध्यम से नर सेवा नारायण सेवा के उदेश्य परक विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम,पौधारोपण कार्यक्रम,जल संरक्षण कार्यक्रम,निशुल्क पाठशाला, निर्बल असहायों में भोजन, वस्त्र का दान,बाढ़ ग्रसित व आपातकालीन समय में विभिन्न स्थानों पर खाद्य सामग्री का वितरण, रक्तदान शिविर का आयोजन,समय-समय पर महापुरुषों की जयंती पर घोष्ठियँ ,रैलियों का आयोजन,देश एवं समाज में अराजक तत्वों के खिलाफ रैली,युवाओं को संगठित कर समाज सेवा केेेे लिए प्रेरित करना,सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं को लोगों में चिन्हित कर कुशलता पूर्वक जरूरतमंदों तक पहुंचाना,अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समय समय पर खाद सामग्री,कपड़ा कम्बल मिष्ठान फल भोजन एवं जरुरत कि वस्तुए वितरण करना,चिकित्सा शिविर का आयोजन साथ ही नारी सशक्तिकरण के रुप मे महिलाओं से जुड़े अभियान चलाना,गौ रक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों की शादी में सामर्थ्य अनुसार आर्थिक व शारीरिक सहयोग प्रदान करना।समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने अपना जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित किया है। जिसके इन्हे विभिन्न संगठनों द्वारा सैकड़़ों सम्मान प्राप्त है।संघ द्वारा चयन की सूचना मिलने पर कुलदीप पाण्डेय ने धन्यवाद देते हुए गोरखपुर जिला का सम्मान बताया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।