Skip to main content

डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर भाजपा विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने श्रद्धांजलि।

 बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी _ आज भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कस्बे के मोहल्ला नौगवां में मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने अपने विचार व्यक्त कर कहा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के महू छावनी में हुआ था। उन्होंने लंदन कोलंबिया विश्वविद्यालय में उन्होंने शिक्षा प्राप्त की।           

वह हमेशा से ही समाज सुधारक रहे। इसके साथ-साथ वह लेखक भी थे लेखक में रुचि होने के कारण उन्होंने कई पुस्तक भी लिखी। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया। और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।                               

जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारत के पूर्व कानून न्याय मंत्री थे। वह कई भाषाओं के जानकार थे। उन्होंने 1936 में स्वतंत्र मजदूर पार्टी का गठन भी किया 6 दिसंबर 1956 को उन्होंने अंतिम सांस ली। ऐसे महापुरुष व्यक्ति से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, कैलाश शर्मा, मंडल महामंत्री डॉक्टर नरोत्तम मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह, डॉ मुदित सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव शर्मा, डॉक्टर हरदेव गंगवार, मंडल मंत्री मुनेंद्र शर्मा, जिला संयोजक बाबूराम कश्यप, ओम प्रकाश, फूलचंद, हरीपाल फौजी, प्रधानाचार्य अनार सिंह सागर, अध्यापक जितेंद्र कुमार, पंकज शर्मा, राघवेंद्र सिंह, बंटी मौर्य, सौरभ पाठक, ठाकुर धीरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर राम सिंह, सूरज राठौड़, आदि लोग कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। 

इसी तरह देहात क्षेत्र के गांव औंध उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल के प्रधानाचार्य राहुल यदुवंशी ने भीमराव अंबेडकर के मानचित्र पर फूल माला पहनकर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद सभी छात्राओं को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन के बारे में  बताया। एवं इसी तरह सतुईया खास, पटटी, कुरतरा, अगरास, सोहरा, रहपुरा जागीर, खिलचीपुर, मीरापुर गांव में भी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में भी अध्यापक और छात्र-छात्राओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर के मानचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर  डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।