Skip to main content

नेशनल हाईवे पर दो बाईकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, भाजपा नेता के भाई सहित कई लोग हुए घायल। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

 नेशनल हाईवे पर दो बाईकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, भाजपा नेता के भाई सहित कई लोग हुए घायल।      बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट



फतेहगंज पश्चिमी शुक्रवार को दोपहर नेशनल हाई पर चन्द्रपाल मौर्या ढाबा के पास, कट पर दो बाइक की हुई जबरदस्त भिड़ंत दोनों बाइक सवार एवं बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति और महिला हुए घायल। जानकारी के अनुसार 

फतेहगंज पश्चिमी के नेशनल हाई चन्द्रपाल  मौर्या ढाबा के पास कस्बा आने वाले कट पर दो बाईकों में आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक चालक और बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति और महिला गम्भीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला नौगमा निवासी भाजपा नेता जिला सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश शर्मा के  भाई जमुना प्रसाद उम्र 47 वर्ष और उनकी पत्नी हुक्मा देवी उम्र 45 वर्ष अपने घर से खिरका सीएससी सरकारी अस्पताल दवाई लेने जा रहे थे। उधर से सतुईया खास निवासी बाइक सवार दो और उसका साथी अपने गांव से बरेली या फतेहगंज पश्चिमी किसी काम से जा रहे थे। तभी अचानक दोनों बाइक आपस में टकरा गई। जिससे दोनों बाइक सवार और पीछे बैठे लोग घायल हो गए। उधर हाईवे से गुजर रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष  संजय चौहान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सुचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने घायलों को एम्बूलैंस से अस्पताल भेजा। जहां जमुना प्रसाद शर्मा की हालत गंभीर बताई जाती है। घायल जमुना प्रसाद के भाई भाजपा नेता जिला सोशल मीडिया कैलाश शर्मा ने बताया कि  हमारे भाई जमुना प्रसाद के  पैर की हड्डी टूट गई है और हाथ की उंगली में फैक्चर है। और हमारी भाभी हुकमा देवी के गंभीर और गुम चोटे आई है। फिलहाल दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। भाजपा नेता कैलाश शर्मा के भाई के एक्सीडेंट होने की सूचना पर मीरगंज क्षेत्रीय भाजपा विधायक डीसी वर्मा एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने फोन कर उनसे जानकारी ली। और पीड़ित घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।