Skip to main content

नवागत पुलिस कप्तान के लिए अम्बेडकरनगर में चुनौतियां अपार, क्या कर पाएंगे पार

नवागत पुलिस कप्तान के लिए अम्बेडकरनगर में चुनौतियां अपार, क्या कर पाएंगे पार

अंबेडकरनगर 

नवागत कप्तान ने अम्बेडकरनगर की कमान संभाल ली है। महराजगंज से स्थानांतरित होकर अम्बेडकरनगर की कमान संभालने वाले आईपीएस डॉक्टर कौत्सुक 

 ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। हमारी कोशिश रहेगी कि जनता को थानों के चक्कर न लगाने पड़े। महिलाओं पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष कार्यवाही की जाएगी। पुलिस कप्तान ने साफ तौर पर अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं,अपराध के पुराने मामलों का खुलासा करने के लिए टीमों को लगाया जाएगा। महिला अपराध पर अंकुश लगाने पर पुलिस काम करेगी। मालूम हो कि डॉक्टर कौत्सुक बिहार के रहने वाले हैं। सन 2015 में पुलिस सेवा में भर्ती हुये डॉ0 कौत्सुक 2015 बैच के आईपीएस है और यूपी के विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।महिला संबंधी फर्जी मुकदमे दर्ज होने से रोकना भी एक बड़ी चुनौती है। रोजाना थानों में इस तरह से मामले दर्ज हो रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित ही पीडि़त बन जाते हैं, लेकिन उनकी सुनता कोई नहीं है। कानून व्यवस्था से लेकर अम्बेडकरनगर की सड़कों पर सुगम यातायात और चौराहों पर पुलिस की अवैध वसूली पर अंकुश लगाना नवागत पुलिस कप्तान के लिए बड़ी चुनौती साबित होंगे। जिले में हाल की आपराधिक घटनाओं के खुलासे में हुई देरी, पुलिस को चकमा देकर आरोपियों का अदालत में समर्पण और आम आदमी के साथ दुर्व्यवहार ने पुलिसिया कार्यशैली के प्रति अविश्वास बढ़ाया है।वहीं, थानों में दर्ज मुकदमों की बात की जाए तो ऐसे मुकदमे हैं जिनकी विवेचना लंबित है। मुकदमों की तफ्तीश में देरी की वजह से पीड़ित का हित तो प्रभावित होता ही है, न्याय प्रक्रिया पर भी इसका असर पड़ता है।इन हालात को देखते हुए जिले के लोगों को उम्मीद है कि नए कप्तान के आने के बाद पुलिस की कार्यशैली में सुधार आएगा और रोजमर्रा से जुड़ी उनकी समस्याओं का अंत होगा।वाहन चोरी के ज्यादा मामलों का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुई है। इसके अलावा लूट, छिनैती और उचक्कागीरी के मामलों का खुलासा तो टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।जिले के थानेदार अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई में कोताही बरतते हैं। नतीजतन, अपराधियों को जल्द ही जमानत मिल जाती है और वे वापस अपने पुराने काम में लग जाते हैं।पहले दिन का वादा,नवागत एसपी ने मीडिया से पहले दिन वादा किया कि जिले में सभी से क्रमश: संवाद करूंगा। ऐसे में दूसरे​ दिन सभी अखबार के​ रिपोर्टर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व डिजिटल के लोगों से घटनाक्रम की स्थिति जानने के पश्चात न्याय दिलाने की कोशिश करूंगा। अंबेडकर नगर से प्रवीण यादव की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।