Skip to main content

नगर पंचायत में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की हुई बैठक

 नगर पंचायत में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की हुई बैठक 


बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी _ स्वच्छता जन जागृति दिवस के उपलक्ष में आज स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के नेतृत्व में नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में एक (मीटिंग) बैठक का आयोजन कर कस्बे में निकाली रैली।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम, (जेई) अवर अभियंता सरोज कुमार ने बताया उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के निर्देशन में आज नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेली में प्रत्येक वार्ड में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की सक्रियता सुनिश्चित करने हेतु स्वच्छता जन जागृति दिवस आयोजन कराए जाने के संबंध में निर्देश जारी हुआ है। इसके उपलक्ष्य में आज नगर पंचायत (अध्यक्ष) चेयरमैन इमराना बेगम द्वारा स्वच्छता जनजाति दिवस के (विषय पर) उपलक्ष में सभासदों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। उसके बाद स्वच्छता रैली को हरी झंडी देखकर रवाना किया। रैली कस्बे के कई मोहल्ले में भ्रमण कर नगर पंचायत कार्यालय में रैली का समापन हुआ। इस दौरान जहां कहीं भी थोड़ी बहुत गंदगी (दिखी) दिखाई दी तो तुरंत कर्मचारियों को सफाई करने के निर्देश दिये। चेयरमैन इमराना बेगम ने नगर पंचायत को स्वच्छ बनाए रखने के लिए (जानता) कस्बा वासियों से सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर (ईओ) अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम, अवर अभियंता सरोज कुमार, चेयरमैन इमराना बेगम, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, सभासद अबोध सिंह, डॉक्टर मोइन उद्दीन, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू, ठाकुर, तस्लीम उर्फ टिंकू, प्रदीप गुप्ता, श्रीमती नसरीन, जाकिर हुसैन, वसीर अहमद, शराफत हुसैन, सतीश चंद्र, वरिष्ठ लिपिक बेला देवी, जगदीश प्रसाद शर्मा, जयप्रकाश, गंगाराम, कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेश सिंह, दिनेश सिंह, फईम अली, रवि सैनी, जुबेर, रमेश चंद्र, राजेश कुमार आदि नगर पंचायत कर्मचारी और सभासद कार्यक्रम में शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।