Skip to main content

कालपी कीरतपुर की सरकारी भूमि पर भू माफियाओ द्धारा कब्जा करने की साजिश

 कालपी कीरतपुर की सरकारी भूमि पर भू माफियाओ द्धारा कब्जा करने की साजिश


दैनिक  ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद



कालपी (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले कालपी शहर से लगी हुई ग्राम सभा किरतपुर की सरकारी जमीन तथा पट्टाधारको की जमीन पर शहर के बहुत चर्चित भूमाफियाओं ने अधिकारियों से साथ गांठ करके फर्जी तरमिनी कराकर ग्राम समाज की वेशकीमती भूमि पर कब्जा करके प्लाटिंग के रूप में करोड़ों रुपए में बेचने का कुचक रचा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भू माफियाओं ने श्रीमती कुसुम गुप्ता से 12 जुलाई 2021 को 18 लाख रुपए में एग्रीमेंट लगभग 12 बीघा जमीन का कर लिया था उसी एग्रीमेंट के बल पर भू माफिया ग्राम समाज की शेष 50 बीघा जमीन पर भी कब्जा करने का असफल कोशिश करने लगे हैं जिसका पर्दाफाश तब हुआ जब लेखपाल उक्त जमीन को फ्रंट पर दर्शाकर नापने लगे।

ग्रामीणों ने जब देखा तो सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष आ गए उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया जिससे घबरा कर नापने आई राजस्व टीम बेरिंग लौट गई।

गौरतलब हो कि गाटा संख्या 32,38,44 आदि नंबरों में लगभग 60 बीघा ग्राम समाज की परती भूमि राजस्व रिकॉर्ड में पड़ी है उक्त जमीन वर्तमान में शहर के नजदीक होने के कारण करोड़ों रुपए की हो गई है भू माफिया बड़ी चतुर्ता से सार्वजनिक भूमि के आसपास थोड़ी जमीन खरीद लेते हैं फिर पूरी जमीन में प्लाटिंग कर लेते हैं भू माफिया के इन कुकृत्यो में स्थानीय प्रशासन के कुछ लोगों का भी सहयोग रहता है.इस पूरे प्रकरण के संबंध में जब ग्राम प्रधान किरतपुर पवनदीप निषाद से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया मेरी तरफ से वर्तमान जिला अधिकारी राजेश पांडे जी को तथा उप जिला अधिकारी कालपी को बहुत पहले ही लिख कर दिया गया था कि कुछ भूमाफिया लोग ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने का कुचक रच रहे हैं.

जिलाधिकारी जालौन ने मेरे प्रार्थना पत्र पर उप जिला अधिकारी कालपी को लिखित रूप में निर्देश दिया था कि ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी तरह से कब्जा न होने पावे ग्राम प्रधान ने बताया की यमुना की बाढ़ से हमारा गांव मदारपुर डूब जाता है इसलिए ग्राम समाज की उपरोक्त भूमि पर नई बस्ती बसानी है इसलिए वह भूमि माफियाओं को नहीं दी जा सकती है.ग्राम प्रधान पवनदीप निषाद ने उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं जिला अधिकारी जालौन को पत्र भेज कर संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है जिससे पट्टाधारको को एवं ग्राम समाज की भूमि की सुरक्षा हो सके तथा भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने से रोका जा सके.ग्राम समाज की उक्त भूमि में कब्जा करने की भूमाफियाओं द्वारा की जा रही साजिश को ग्राम प्रधान द्वारा विफ़ल करने से नाराज होकर भू माफियाओं ने फर्जी मुकदमे लिख कर जेल भेजने की धमकी दी है ग्राम प्रधान पवनदीप निषाद ने बताया कि हम केवल ग्राम समाज की भूमि तथापट्टाधारकोकी भूमि की सुरक्षा चाहते हैं पहले ग्राम समाज की भूमि तथा पट्टाधारको की भूमि को नाप दी जाए फिर जिसकी भूमि और निकले उसे दे दी जाए मुझे कोई आपत्ति नहीं हैबाढ़ से पीड़ित ग्रामीणों के लिए नई बस्ती बनाने हेतु पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर माफियाओं द्वारा जब जबरन कब्जा करने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल जाने से निषाद समुदाय में भारी आक्रोश है ग्रामीणों नेउप जिलाधिकारी कालपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।