झांसी: बुन्देलखंड में झांसी जिले के नवाबाद थाना क्षेत्र में खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस व फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। जहां फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।मामला झांसी महानगर के नवाबाद थानान्तर्गत अम्बेडकर पार्क के पास का है। पुलिस के मुताबिक वहां एक बस खड़ी थी। तभी उसमें अचानक आग लग गई। आग की लपटे देख वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।
DlightNews

Comments
Post a Comment