Skip to main content

हमीरपुर पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पीड़ित पत्रकार की नहीं लिखी जा रही रिपोर्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- उमेश पांडेय

 हमीरपुर पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पीड़ित पत्रकार की नहीं लिखी जा रही रिपोर्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- उमेश पांडेय



दैनिक  ब्यूरो, हमीरपुर- लालता प्रसाद


हमीरपुर : बुंदेलखंड जनपद हमीरपुर में कानून व्यवस्था इस कदर निचले स्तर पर जा रही है कि कहीं भी क्षेत्र में घूम रहे दबंग प्रवृत्ति के लोग पुलिसिया शह पर राह चलते लोगों पर वार करना शुरू कर दें और पीड़ित की तहरीर पर पुलिस सिर्फ राजीनामा करने का दबाव बनाने लगे तो भी जिम्मेदारों से सवाल पूछना लाजिमी हो जाता है।

पूरा मामला जनपद महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र का है जहां के चिचारा गांव निवासी गणेश चंद्र पांडेय पुत्र रामनारायण पांडेय ने मुख्यमंत्री सहित उपमुख्यमंत्री, डीजीपी लखनऊ, डीआईजी चित्रकूट धाम तथा पुलिस अधीक्षक महोबा को संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र भेजते हुए बताया कि जब वह दिनांक 14 नवंबर को शाम साढ़े पांच बजे अपने घर जा रहा था तभी हीरा सिंह के घर के सामने गांव का पिंटू सिंह अपनी गाड़ी लेकर आया और मेरी गाड़ी में सामने से अपनी मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी और उसी गाड़ी से मोनू सिंह उतरा जो कि शराब के नशे में चूर थे, पीड़ित ने बताया कि वह दोनों लोग उसे जबरदस्ती गाड़ी समेत दूसरी जगह ले गये जहां बृजेन्द्र उर्फ नीतू, मनोज, मान सिंह ने एकसाथ मिलकर घसीटते हुए ले गये और पीड़ित का सोने का माला तथा जेब में पड़े 3500 रूपये छीन लिये। पीड़ित के अनुसार उपरोक्त सभी दबंग गाली गलौज करते हुए जान से मारने की लगातार धमकी भी देते रहे हैं। इस घटना से भयभीत जब प्रार्थी ने थाना प्रभारी सहित क्षेत्राधिकारी को मामले से अवगत कराया तो पुलिस क्षेत्राधिकारी भी उल्टे पीड़ित पर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने लगे। जिसमें पुलिस की दबंगों के साथ उतरी दरियादिली की भी पैहम चर्चा हो रही है। वहीं प्रार्थी ने बताया कि उसके साथ कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है जिसके जिम्मेदार उपरोक्त लोग होंगे।

बताते चलें कि जनपद में धूर्तता की मिसाल बनी पुलिस जब दबंगों को अपनी छत्रछाया में पनाह दे दे तो उनसे इंसाफ की उम्मीद करना अपने आप में बेईमानी सी होगी। हालांकि सूबे के मुखिया प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित होने का भले ही ढिंढोरा पीट रहे हो लेकिन धरातल पर पुलिस की कार्यशैली किसी से छुपी नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।