Skip to main content

देवास पुलिस लाइन क्रिकेट मैदान पर रविवार को पुलिस और पत्रकारों के बीच हुआ मैत्री क्रिकेट रोचक मुकाबला,पुलिस कप्तान ने चटकाए एक ओवर में दो विकेट

 देवास। पुलिस लाइन क्रिकेट मैदान पर रविवार को पुलिस एकादश और पत्रकार एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मुकाबला खेला गया। 15 ओवरों का रोमांचक मैच आखिरी ओवर तक चला और अंत में पत्रकार एकादश ने जीत दर्ज की। पत्रकार एकादश की ओर से जयंत सांखला ने अर्धशतक जमाकर मैन आफ द मैच का खिताब जीता। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाकर श्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब अपने नाम किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया को श्रेष्ठ बल्लेबाज की ट्राफी से सम्मानित किया गया।



रविवार सुबह 9.30 बजे पुलिस लाइन क्रिकेट मैदान पर मुकाबला प्रारंभ होने के पूर्व पुलिस कप्तान ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पुलिस की टीम के कप्तान एएसपी भदौरिया थे। पुलिस एकादश में सीएसपी दिशेष अग्रवाल, यातायात डीएसपी एचएन बाथम, रक्षित निरीक्षक रंजीतसिंह ठाकुर, सिविल लाइन टीआई अजय चानना सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। पत्रकार एकादश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, परन्तु टीम की शुरूआत खराब रही। पांच ओवर तक टीम के पांच मुख्य बल्लेबाज आउट हो गए थे। 

इसके बाद टीम के जयंत सांखला और राम मीणा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 15 ओवर में 135 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में पुलिस की टीम ने सधी हुई शुरूआत की, लेकिन वे अंत तक विजय स्कोर को नहीं छू सके। पुलिस एकादश की ओर से एएसपी भदौरिया ने कप्तानी पारी खेलते हुए एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। विजेता टीम को ट्राफी पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने प्रदान की। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत उपाध्याय, तरूण मेहता, राजेश मालवीय, राजेश पाठक, ललित शर्मा, शकील खान, कमल अहिरवार, मुर्तजा अली सैफी, प्रिंस बैरागी, फरीद खान, मुकेश पांचाल, यातायात टीआई पवन बागड़ी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और पत्रकार मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।