Skip to main content

DlightNews

*गोरखपुर में बिछेगा सड़को का जाल :  सांसद रवि किशन*

*केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद रवि किशन सड़को के निर्माण के लिए दिया प्रस्ताव ।*

गोरखपुर ,29 दिसम्बर।
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने मंगलवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की ।इस दौरान सांसद ने गोरखपुर जनपद की कई सड़को को डबल लेन करने  और फ्लाईओवर के निर्माण के लिए प्रस्ताव भी दिया ।केंद्रीय मंत्री ने  प्रस्तावित सड़को के निर्माण कार्य के लिए अधीनस्थ अधिकारियो को निर्देशित भी किया।

      सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल का प्रमुख शहर है।जिसका विकास तीव्र गति से हो रहा है।किसी भी  क्षेत्र के   विकास के लिए सड़को की  मुख्य  मुख्य भूमिका होती है।विकास निरंतर चलता रहे इसी के लिए मैंने गोरखपुर की कई सड़को को डबल लेन करने और गीडा से सहजनवां तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए गड़करी जिसे मुलाकात कर  प्रस्ताव दिया।इस पर गंभीरता से विचार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने अधीनस्थ अधिकारियो से तत्काल अमल करने को भी कहा है।उन्होंने कहा कि गोरखपुर के   विकास के लिए उनसे जो भी होगा वो हमेशा तैयार हैं।सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के साथ गोरखपुर की अन्य योजनाओं और  विकास कार्यो पर चर्चा हुई।

सांसद रवि किशन ने कहा कि 
 आर्थिक  विकास और वैश्विक व्यापार बढ़ाने में सड़को की प्रमुख भूमिका है।  
 सड़के अच्छी होंगी तो विकास की गति भी तेज होगी।

जिन मह्त्वपूर्ण सड़को का प्रस्ताव दिया गया उनमे कुछ प्रमुख सड़के 

एन एच - 24 पर स्थित रुस्तमपुर चौराहे से आजाद चौक तक फोरलेन का निर्माण ,रुस्तमपुर से आजाद चौक होते हुए डोमवा ढाला तक सडक के फोरलेन निर्माण,आजाद चौक से चिलमापुर मार्ग के डबल लेन निर्माण ,
गोरखपुर महानगर में सुगम आवागमन  बढ़ाने और गोरखपुर के विकास के लिए उक्त सड़को के निर्माण के लिए स्वीकृत प्रदान करें,एन 727 बी  गोरखपुर महराजगंज फोरलेन  पर स्थित सरैया से पिपराईच तक  डबल लेन का निर्माण ,गोरखपुर पिपराईच रोड स्थित तुरा  बाजार से सरैया तक डबल लेन का निर्माण ,एन एच 27 गोरखपुर फोरलेन बाईपास के जगदीश पुर कोनी चौराहे से पिपराईच संपर्क मार्ग तक डबल लेन विद पेप्ड सोल्डर का निर्माण ,सहजनवां मेहदावल  से को एन एच 328 या 328 ए के  जंक्शन अथवा नन्दौर - मेहदावल तक डबल लेन,सहजनवां को  पीपीगंज से जोड़ने वाली सड़क कैम्पियरगंज मेहदावल खंड से  सहजनवां को जोड़ने वाली सड़क है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।