Skip to main content

DlightNews

सासनी : डी लाइट न्यूज़ गरीब की आवाज से रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार हाथरस    दुकान में लगी आग, हुए लाखों का नुकसान
द्वारा admin - December 29, 2020


   

सासनी कस्बा के कमला बाजार स्थित बंगाली महल मार्केट में देर रात एक दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण से अचानक आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सासनी कस्बा के मोहल्ला जैनपुरी निवासी श्याम प्रकाश गुप्ता पुत्र होली लाल गुप्ता कस्बा कमला बाजार स्थित बंगाली महल मार्केट की एक दुकान में जूते बेचने का कारोबार करते है।जिनकी शिवा फुटवियर नाम से जूते की दुकान है। दुकान स्वामी प्रतिदिन की तरह सोमवार को करीब आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए। और फिर शॉट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। जिस कारण धीरे धीरे आग सुलगती रही।
धुआं व आग की लपटे उठती देख बाजार के लोग जमा हो गए। और लगी आग को बुझाने का प्रयास किया पर असफल रेह। फिर बाजार वासियों ने दुकान मालिक को सूचना देकर बुला लिया। जब दुकान मालिक सूचना पाकर दुकान पर पहुंचा तो आग की लपटों को देख उसकी पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर दुकान स्वामी ने आनन-फानन में पुलिस व दमकल की गाड़ी को सूचना दी । सूचना पाकर मौके पर पुलिस व दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया लेकिन दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।
अग्निशमन प्रभारी सासनी हरिवंश शर्मा का कहना है कि दुकान में करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।